Does Irregular Periods Affect Skin In Hindi: पीरियड्स कई कारणों से अनियमित हो सकते हैं। कभी स्ट्रेस बढ़ने के कारण, तो कभी हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से। कभी-कभी कुछ गंभीर बीमारियों के कारण भी ऐसा हो सकता है। अनियमित पीरियड्स होने की वजह से कई तरह की दूसरी समस्या जन्म लेने लगती हैं। जैसे, अगर किसी महिला को सही समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं, तो उन्हें अक्सर हैवी ब्लीडिंग, उल्टी, मितली, सेक्स के दौरान स्पॉटिंग, पीरियड साइकिल के बीच ब्लीडिंग हो सकती हैं। इस तरह की परेशानियां अक्सर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि महिला अनियमित पीरियड्स होने पर अपना सही तरह से चेकअप करवाएं। कहा जाता है कि इर्रेगुलर पीरियड्स होने की वजह से स्किन पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। स्किन में रैशेज या एक्ने की समस्या हो सकती है। तो क्या वाकई इस बात में कोई सच्चाई है या फिर यह महज एक मिथक है। आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से।
क्या अनियमित पीरियड्स की वजह से एक्ने हो सकता है- Does Irregular Periods Cause Acne In Hindi
सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि पीरियड्स अनियमित क्यों हैं? पीरियड्स के अनियमित होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, प्यूबर्टी, मेनोपॉज आदि। इसी तरह, कई गंभीर बीमारियां भी अनियमितम पीरियड्स का कारण हो सकती हैं। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो अनियमित पीरियड्स स्किन की फिजियोलॉजिकल कैरेक्टरिस्टिक को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं, अगर किसी को पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है, तो उन्हें एक्ने जैसी समस्या हो सकती है। पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पीसीओएस एक सामान्य हेल्थ समस्या है। यह किसी भी महिला या टीनेजर के साथ हो सकता है। पीसीओएस के कारण अक्सर महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। नतीजतन, पीरियड्स के दौरान कभी हैवी ब्लीडिंग होती है, तो कभी हल्की ब्लीडिंग होती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्सों बाल उग सकते हैं या फिर त्वचा में एक्ने हो सकते हैं। आपको बताते चलें कि पीसीओएस हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। पीसीओएस होने पर महिलाओं में टेस्टेस्टेरोन नाम का हार्मोन ज्यादा मात्रा में जनरेट होने लगता है। इसे मेल हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इस दर्द से राहत पाने के उपाय
अनियमित पीरियड होने पर क्या करें- Tips For Irregular Periods In Hindi
- अनियमित पीरियड होने पर इसे हल्के में न लें। दो से तीन महीने तक आपको पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना सही ट्रीटमेंट करवाएं।
- रेगुलर एक्सरसाइज की मदद से आप पीरियड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस रिलीज होता है। कभी-कभी स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
- अक्सर उन महिलाओं के पीरियड्स भी अनियमित रहते हैं, जिनका वजन ज्याद होता है। एक्सपर्ट की मानें, तो अनियमित पीरियड की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आवश्यक है कि आ अपने वजन को बैलेंस्ड रखें।
- कई बार अनहेल्दी डाइट की वजह से भी अनियमित पीरियड की समस्या हो सकती है। इससे निपटने के लिए आवश्यक है कि अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड जैसी चीजों को डाइट से बाहर निकाल दें। इसके बजाय हेल्दी चीजें खाएं, जैसे मौसमी फल और सब्जियां।
Image Credit: Freepik