
Does High Blood Pressure Cause Chest Pain: अगर किसी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है, तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जितना खतरनाक ब्लड प्रेशर को हाई होना होता है, उतना ही सामान्य से कम होना भी है। जब व्यक्ति को ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है, तो उसे सांस लेने में परेशान, चक्कर आना, उल्टी आना, दिल की धड़कन बढ़ना आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह कारण है कि इसे हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में एक माना जाता है। क्योंकि हाई बीपी होने की वजह से हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हाई बीपी वाले रोगियों के साथ एक और समस्या काफी देखने को मिलती है कि उन्हें अक्सर छाती में जकड़न और दर्द महसूस होता है। ऐसे में हाई ब्लड रोगी अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? यह सामान्य होता है या किसी गंभीर स्थिति के कारण ऐसा होता है? इसके बारे में जानने के लिए हमने बाबू ईश्वर शरण सिंह हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आर के यादव से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सीने में दर्द हो सकता है- Does High Blood Pressure Cause Chest Pain In Hindi
डॉ. आर के यादव के अनुसार "हाई ब्लड प्रेशर रोगियों में छाती में दर्द और जकड़न महसूस होना एक आम समस्या है। इसे ब्लड प्रेशर हाई होने के लक्षण के रूप में भी देखा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हमारी धमनियां अपनी लोच खो देती हैं। इससे हृदय में रक्त और ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती है। ऐसे में जब बीपी रोगी सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, चढ़ाई पर चढ़ना या कोई गहन शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो इससे उनकी एनजाइना पर दबाव पड़ता है। इस दबाव की वजह सीने में जकड़न और दर्द महसूस होता है।"
इसे भी पढ़ेंं: अचानक क्यों घटने-बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर, जानें इसके कारण और बचाव
इसे भी पढ़ेंं: हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी फेलियर होने पर दिखते हैं ये 10 संकेत, न करें नजरअंदाज
डॉक्टर क्या सलाह देते हैं?
अगर आप सामान्य से अक्सर छाती में दर्द और जकड़न महसूस करते हैं, तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए हमेशा स्वस्थ खाएं। संतुलित आहार लें, बाहर के खाने से दूरी बनाएं। नियमित कुछ सरल व्यायाम करें जैसे पैदल चलना। शराब न पिएं और स्मोकिंग से भी दूरी बनाएं। इससे आपको संपूर्ण स्वास्थ्य को कई लाभ मिलेंगे। इसके अलावा, डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप जरूर कराएं।
All Image Source: Freepik
Read Next
क्या थायराइड की वजह से मस्तिष्क को नुकसान पहुंच सकता है? डॉक्टर से जानें इसके ब्रेन फंक्शन पर प्रभाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version