अचानक क्यों घटने-बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर, जानें इसके कारण और बचाव

BP Fluctuations Reasons: ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर या नीचे होने के क्या कारण होते हैं? जानें इस स्थिति से बचाव के टिप्स। 

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 31, 2023 20:22 IST
अचानक क्यों घटने-बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर, जानें इसके कारण और बचाव

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

BP Fluctuations Reasons: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों ही समस्याएं खतरनाक होती हैं। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपको कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसे लोग जो स्मोकिंग करते हैं  और शराब का सेवन करते हैं, उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहता है। खानपान में असंतुलन, शारीरिक गतिविधि में कमी के अलावा शरीर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ और घट सकता है। इस स्थिति को BP Fluctuations भी कहा जाता है। बार-बार ब्लड प्रेशर घटने या बढ़ने की स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, इसे नजरअंदाज करने से आप ब्लड प्रेशर के मरीज हो सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इस स्थिति के बारे में।

अचानक क्यों बिगड़ने लगता है ब्लड प्रेशर?- Blood Pressure Fluctuations Causes in Hindi

अचानक ब्लड प्रेशर कम और ज्यादा होने के कई कारण होते हैं। यह समस्या आपको असंतुलित खानपान के कारण भी हो सकती है। कुछ फूड्स ब्लड प्रेशर को ट्रिगर करते हैं। शरीर में सामान्य ब्लड प्रेशर की रेंज सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg होता है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर इसकी रीडिंग सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच रहती है। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर में रीडिंग सिस्टोलिक - 90 mm Hg से कम और डायास्टोलिक - 60 mm Hg से कम रहती है।

BP Fluctuations Reasons

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों का ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? जानें शुगर में ब्लड प्रेशर बढ़ने के नुकसान

ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने या घटने के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

1. ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से

बहुत ज्यादा तनाव या स्ट्रेस लेने के कारण भी आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है। इसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ या घट सकता है। स्ट्रेस की वजह से ब्लड सर्कुलेशन पर गंभीर असर पड़ता है। स्ट्रेस कंट्रोल करने से ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में मदद मिलती है।

2. बहुत ज्यादा फास्ट फूड्स का सेवन

बहुत ज्यादा फास्ट फूड्स का सेवन करने से भी आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। बहुत ज्यादा फास्ट फूड्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर अचानक कम या ज्यादा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: किस उम्र में कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड प्रेशर? डॉक्टर से जानें बीपी से जुड़े फैक्ट्स

3. ज्यादा नमक खाने से

बहुत ज्यादा नमक खाने से भी आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने लगता है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए नमक का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

4. बहुत ज्यादा चीनी का सेवन

बहुत ज्यादा शुगर या चीनी का सेवन करने से भी आप ब्लड प्रेशर के मरीज हो सकते हैं। इसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो सकता है।

ब्लड प्रेशर से बचाव के टिप्स

अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने या घटने की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा भोजन में सोडियम या नमक की मात्रा कंट्रोल में रखनी चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। कम फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने और फल व सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आपको ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव की समस्या से निजात मिलेगी।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer