Does Eating Shilajit In Summer Cause Digestive Problems In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक शिलाजीत में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या इसका सेवन गर्मियों में करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? बता दें, शिलाजीत की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से क्या होती है? आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें क्या क्या गर्मी में शिलाजीत खाने से पाचन संबंधी परेशानी होती है?
क्या गर्मी में शिलाजीत खाने से पाचन से जुड़ी समस्या होती है? - Does Eating Shilajit In Summer Cause Digestive Problems?
डॉ. अनंत त्रिपाठी के अनुसार, गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, खासकर इसके कारण पित्त प्रवृति के लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें, शिलाजीत की तासीर गर्म होती है, जो पाचन अग्नि को बढ़ावा देने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, वात और कफ दोष को बैलेंस करने में मदद मिलती है। लेकिन, इसकी गर्म तासीर के कारण यह पित्त दोष को बढ़ा सकती है। ऐसे में पित्त प्रधान वाले लोगों को इसके कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके कारण शरीर में पित्त दोष के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: क्या शिलाजीत लेने से स्ट्रेस कम होता है? जानें डॉक्टर की राय
शिलाजीत गर्मियों में पाचन को कैसे प्रभावित करता है? - How Does Shilajit Affect Digestion In Summer?
डॉ. अनंत के अनुसार, शिलाजीत को सही मात्रा में लेने से पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन इसके कारण पित्त प्रकृति वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
हाइपरएसिडिटी की समस्या
शिलाजीत की तासीर गर्म होती है। यह पाचन अग्नि को उत्तेजित करता है, जिसके कारण लोगों को हाइपरएसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में एसिडिटी की समस्या से पीड़ित लोगों को शिलाजीत का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बाईं करवट सोने से पाचन ठीक रहता है? एक्सपर्ट से जानें
डायरिया की समस्या
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने से लोगों को पेट में गर्मी होने या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण लोगों को ढीली मल आने और दस्त या डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मतली या हल्की गैस्ट्रिक की समस्या
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने के कारण लोगों को मतली या हल्की गैस्ट्रिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर, खाली पेट या गर्म तासीर वाले फूड्स को खाया हो जाता है।
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने के टिप्स - Tips For Consuming Shilajit In Summer In Hindi
- शिलाजीत का सेवन करते समय इसकी खुराक का ध्यान रखें। गर्मियों में शिलाजीत का सेवन सीमित मात्रा करें। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
- शिलाजीत का सेवन सुबह जल्दी या शाम को सेवन करें। दिन में ज्यादा गर्मी वाले समय में इसका सेवन करने से बचें।
- शिलाजीत की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इसका सेवन घी, नारियल पानी या ठंडे दूध जैसी ठंडी चीजों के साथ करना फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
- शिलाजीत का सेवन करने के दौरान लोगों को मसालेदार, तले-भूने या शरीर में गर्मी पैदा करने वाले या पित्त बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को परेशानियां हो सकती हैं।
- शिलाजीत का सेवन करने के बाद अधिक एसिडिटी होने, बेचैनी होने या सीने में जलन होने की समस्या होने पर इसके सेवन से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- इसका सेवन करने के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, धनिया या पुदीने की हर्बल टी का सेवन करें।
निष्कर्ष
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने के कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर पित्त प्रकृति वाले लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शिलाजीत का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ करें। इसके अलावा, इस दौरान शरीर में गर्मी पैदा करने वाले फूड्स के सेवन से बचें और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या शिलाजीत गर्मी में खा सकते हैं?
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है, लेकिन कुछ सावधानियों और डॉक्टर की सलाह के साथ। बता दें, शिलाजीत की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।शिलाजीत खाते समय क्या परहेज करना चाहिए?
शिलाजीत का सेवन करने के दौरान गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, खट्टे फलों, मसालेदार भोजन और गर्म पानी के सेवन से बचें। इनके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं।पाचन शक्ति कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?
पाचन शक्ति के कमजोर होने के कारण लोगों को कब्ज, दस्त, ब्लोटिंग, पेट में गैस होने, अपच होने, थकान होने और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कमजोर पाचन के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और लंबे समय तक पाचन से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।