Doctor Verified

क्या शिलाजीत से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए सालों से शिलाजीत का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कई बार ब्लड प्रेशर के मरीज शिलाजीत का सेवन करने से घबराते हैं। ऐसे में आगे जानते है कि क्या शिलाजीत से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शिलाजीत से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


प्राचीन काल से आयुर्वेद में शिलाजीत का उपयोग किया जा रहा है। हिमालय की चट्टानों पर बनने वाली शिलाजीत में कई औषधिय गुण मौजूद होते हैं। हजारों सालों से पुरुषों की ताकत, एनर्जी, मानसिक स्पष्टता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शिलाजीत का उयोग किया जा रहा है। लेकिन, आज के दौर में खराब और बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों को शिलाजीत का सेवन करने से पहले मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या शिलाजीत के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसी अशंका की वजह से कई लोग शिलाजीत का सेवन करने से घबराते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल अस्पताल के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या शिलाजीत का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

शिलाजीत शरीर पर कैसे प्रभाव डालता है?

शिलाजीत एक चिपचिपा, टार जैसा प्राकृतिक पदार्थ है जो पर्वतीय क्षेत्रों (जैसे हिमालय, अल्ताई और गिलगिट) की चट्टानों से रिसकर निकलता है। यह वनस्पतियों के द्वारा वर्षों में तैयार होता है और इसमें 80 से अधिक मिनरल्स, फुलविक एसिड, ह्यूमिक एसिड, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

शिलाजीत को आयुर्वेद में "रसायन" कहा जाता है, यानी ऐसा पदार्थ जो शरीर के सभी तंत्रों को पोषण देता है। शिलाजीत शरीर की ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाता है। मस्तिष्क की शक्ति सुधार करता है और टेस्टोस्टेरोन स्तर को संतुलित करता है। इसके साथ ही, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। साथ ही, शरीर की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इसके अलावा, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, और यहीं से ब्लड प्रेशर पर इसके संभावित प्रभाव की चर्चा शुरू होती है।

Can shilajit increase blood pressure in

क्या शिलाजीत ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है? - Can Shilajit Increase Blood Pressure In Hindi

शिलाजीत से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, या नहीं। इस बात को सटिकता से कहना थोड़ा मुश्किल हैं। क्योंकि यदि किसी व्यक्ति को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है और वह अधिक मात्रा में शिलाजीत का सेवन करता है, तो ऐसे में उसके ब्लड प्रेशर का स्तर प्रभावित हो सकता है। इसलिए यह कहा गया है कि शिलाजीत का असर व्यक्ति की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति, मात्रा, और खुराक लेने के समय पर निर्भर करता है।

ज्यादातर मामलों में हेल्दी लोगों पर शिलाजीत का कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही, यह लो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में भी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फुलविक एसिड मौजूद होता है जो एंटी-हाइपरटेंसिव गुण रखता है। वहीं, कुछ मामलों में शिलाजीत शरीर की ऊर्जा बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन और दिल की धड़कन तेज हो सकती है। यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है।

शिलाजीत लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए? - Precaution To Take Shilajit In Hindi

  • यदि आपको कमजोरी या थकान महसूस हो रही है तो डॉक्टर की सलाह पर ही शिलाजीत लेना शुरु करें।
  • किसी अच्छी जगह से ही शिलाजीत खरीदें, आज बाजार में कई तरह के कैमिकल्स को शिलाजीत बताकर बेचा जा रहा है।
  • गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शिलाजीत लेने से बचना चाहिए।
  • हृदय रोग, किडनी की समस्या, या गंभीर डायबिटीज से पीड़ित रोगी खुद से शिलाजीत का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: शिलाजीत खाने के क्या फायदे हैं? जानें क्यों माना जाता है इसे प्रकृति का वरदान

शिलाजीत एक प्राकृतिक और शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, लेकिन इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग होता है। सामान्य स्थिति में यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मददगार हो सकता है, लेकिन हाई बीपी से पीड़ित लोगों को इसके उपयोग में सावधानी बरतनी चाहिए। सही मात्रा, सही समय और सही दिशा-निर्देशों के साथ इसका सेवन ही इसे लाभदायक बनाता है।

 

FAQ

  • शिलाजीत खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

    शिलाजीत खाना पुरुषों के शारीरिक स्टैमिना को बढ़ाकर थकान और कमजोरी को दूर करता है. पुरुषों में शिलाजीत खाने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कालेवल बढ़ता है, जिससे आपको सेक्स संबंधी समस्याएं होने की आशंका कम होती है।
  • शिलाजीत किस बीमारी में काम आता है?

    शिलाजीत शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करती है।

 

 

 

Read Next

क्या डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते खाना फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version