What To Avoid When Taking Moringa: मोरिंगा को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसे सहजन भी कहा जाता है और इसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। मोरिंगा को औषधि की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका सेवन करना बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते फायदेमंद होते हैं? क्या इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है? इनका जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
क्या डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते खाना फायदेमंद है? Is Moringa Leaves Good For Diabetes
एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते खाना फायदेमंद होता है। मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बॉडी में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, मोरिंगा का सेवन करने से बॉडी ग्लूकोज को एनर्जी के रूप में प्रयोग कर पाती है। यह ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक होने से बचाता है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होने में मदद मिलती है। जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई या डाउन रहता है, उन्हें किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या गर्मियों में मोरिंगा के पत्ते खाना सेफ होता है? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेदाचार्य
डायबिटीज में मोरिंगा के पत्तों का सेवन कैसे करें? How To Consume Moringa In Diabetes
डायबिटीज में मोरिंगा के पत्तों को सूखाकर और इसका पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है। ऐसे में, अगर सुबह खाली पेट एक चम्मच मोरिंगा पाउडर का सेवन रोज किया जाए, तो इससे दिनभर ब्लड शुगर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप मोरिंगा की पत्तियों को चबाकर भी गर्म पानी के साथ खा सकते हैं।
मोरिंगा के पत्ते खाने के अन्य फायदे- Health Benefits of Moringa Leaves
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफेक्शन व बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर रोज खाली पेट इनका सेवन किया जाए, तो इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है।
ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद
मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो ब्रेन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इससे कॉग्निटिव फंक्शन को सपोर्ट भी मिलता है। इसके सेवन से याददाश्त भी तेज होती है और नर्वस सिस्टम को फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को सहजन के पत्ते खिलाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें खिलाने का तरीका
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मोरिंगा के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कब्ज एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में भी फायदा होता है। इसमें डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जो गट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करता है। इसके सेवन से आंतों में मौजूद टॉक्सिन निकल जाते हैं और आंते साफ होती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में इंफेक्शन होने से रोकते हैं।
निष्कर्ष
डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते खाना फायदेमंद होता है। मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बॉडी में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कंट्रोल रहता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टक की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करें।
FAQ
क्या हम रोज मोरिंगा के पत्ते खा सकते हैं?
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद है। इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल रहती है और बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है।सहजन के पत्ते रोज खाने से क्या होता है?
रोज सहजन के पत्ते खाने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल रखने और एनर्जेटिक रहने में भी मदद करते हैं। इनके सेवन से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।मोरिंगा के पत्ते कैसे खाए जाते हैं?
डेली डाइट में मोरिंगा के पत्तों को दो तरह से शामिल किया जा सकता है। डायबिटीज में मोरिंगा के पत्तों को सूखाकर और इसका पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, आप मोरिंगा की पत्तियों को चबाकर भी गर्म पानी के साथ खा सकते हैं।