
Shilajit Benefits in Hindi: शिलाजीत पहाड़ों में मिलने वाला अनेकों औषधीय गुणों से युक्त एक पदार्थ है। भारत में शिलाजीत हिमालय की पहाड़ियों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने से लेकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद मां जाता है। शिलाजीत में एक खास न्यूरोप्रोटेक्टिव क्वालिटी होती है, जो मानसिक समस्याओं में बहुत उपयोगी मानी जाती है। शिलाजीत को विटामिन, खनिज और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आयुर्वेद में शिलाजीत का इस्तेमाल कई तरह की बीमारी और समस्याओं का इलाज करने में भी किया जाता है। हालांकि बिना डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के शिलाजीत का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं शिलाजीत के फायदों के बारे में।
इस पेज पर:-
शिलाजीत खाने के फायदे- Health Benefits of Shilajit in Hindi
ऐसा माना जाता है कि शिलाजीत का सेवन सिर्फ पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। शिलाजीत पुरुष और महिला दोनों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और ह्यूमिक एसिड पेशाब से जुड़ी बीमारियों और शरीर में खून की कमी जैसी समस्या में भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और किडनी व मूत्राशय को हेल्दी रखने में भी फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: शिलाजीत और केसर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
शिलाजीत खाने से शरीर को मिलने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-
1. खून की कमी में फायदेमंद
शिलाजीत में आयरन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, जो एनीमिया या शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खून की कमी पुरुष और महिला दोनों में हो सकती है। इस समस्या में शिलाजीत का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। शिलाजीत में मौजूद ह्यूमिक एसिड और आयरन शरीर में खून बनने की प्रक्रिया को तेज करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं।
2. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में फायदेमंद
शरीर में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए शिलाजीत का सेवन किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में पुराने समय से किया जा रहा है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि शिलाजीत खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद माने जाते हैं।
3. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज एक खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गंभीर समस्या है। डायबिटीज की समस्या में शिलाजीत खाना बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
4. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में उपयोगी
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में भी शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत को लेकर चूहों पर किये गए एक शोध में भी यह कहा गया है कि शिलाजीत में मौजूद गुण शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है।
5. थकान में फायदेमंद
शारीरिक थकान को दूर करने और शरीर को एनर्जी देने के लिए शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कई शोध और अध्ययन में यह बात कही गयी है कि शिलाजीत में मौजूद आयरन, ह्यूमिक एसिड, मिनरल्स शरीर की कमजोरी और थकान दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मूसली का एक साथ सेवन करने के फायदे
6. टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के स्तर में सुधार
पुरुषों में शारीरिक कमजोरी और इनफर्टिलिटी की समस्या के लिए शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर भी जिम्मेदार होता है। PUBMED पर प्रकाशित एक शोध में भी यह बात कही गयी है कि शिलाजीत में मौजूद गुण पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने और शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के स्तर में सुधार करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
7. अर्थराइटिस में फायदेमंद
अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द की समस्या में भी शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द, सूजन आदि को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। शिलाजीत खाने से बढ़ती उम्र में कोशिकाओं के डैमेज होने की समस्या से भी बचने में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों को मजबूत और कमजोरी दूर करती है शिलाजीत औषधि, जानें इसके अन्य जरूरी फायदे
इन फायदों के अलावा शिलाजीत खाने से शरीर को तमाम अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसका संतुलित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में शिलाजीत का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
Read Next
स्ट्रेस और एंग्जायटी से छुटकारा पाने के लिए करें इन नेचुरल सप्लीमेंट्स का सेवन, मिलेगा फायदा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
