Expert

क्या लैक्टोज इंटॉलरेंस में सभी डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ना जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें

डेयरी प्रोडक्ट्स पसंद है लेक‍िन लैक्‍टोज इंटॉलरेंट हैं, तो जानें क‍ि क्‍या आपको सभी दूध उत्‍पादों का सेवन बंद कर देने की जरूरत है या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लैक्टोज इंटॉलरेंस में सभी डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ना जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें


लैक्‍टोज इंटॉलरेंस एक पाचन संबंध‍ित द‍िक्‍कत है ज‍िसके होने के कारण, व्‍यक्‍त‍ि को डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन करने में परेशानी होती है। एक तरह से समझ लें क‍ि जि‍न लोगों को लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या होती है, वो डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन नहीं कर पाते। लेक‍िन हमारे खानपान में डेयरी प्रोडक्‍ट्स की अहम भूम‍िका है। लगभग सभी घरों में डेयरी प्राेडक्‍ट्स का सेवन क‍िया जाता है। फ‍िर चाहे, दूध हो दही या पनीर हो, ये चीजें रोज घरों में खाई जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है क‍ि ज‍िन लोगों को लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है, क्‍या उन्‍हें डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाह‍िए? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

लैक्टोज इंटॉलरेंस क्‍या होता है?- What is Lactose Intolerance

लैक्‍टोज इंटॉलरेंस पाचन संबंध‍ी समस्‍या है। जो लोग, खाई जाने वाली चीजों में पाए जाने वाले लैक्‍टोज को ठीक से पचा नहीं आते उन्‍हें लैक्‍टोज इंटॉलरेंट बोलते हैं और इस समस्‍या को लैक्‍टोज इंटॉलरेंस कहा जाता है। लैक्‍टोज एक नेचुरल शुगर है, जो दूध और दूध से बने उत्‍पादों यानी डेयरी प्रोडक्‍ट्स में पाया जाता है। जैसे- दही, चीज, पनीर, मक्‍खन वगैरह। ऐसे में लैक्‍टोज इंटॉलरेंट वाले लोग लैक्‍टोज युक्‍त चीजों का सेवन करते हैं, तो पेट में गैस, पेट दर्द, दस्‍त जैसी समस्‍याएं होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या अचानक फूड इंटॉलेरेंस की समस्या होने लगी है? जानें वयस्कों में यह समस्या क्यों होती है

लैक्टोज इंटॉलरेंस में सभी डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ना जरूरी है?- Do You Need To Avoid All Dairy Products in Lactose Intolerance

lactose-intolerance-and-calcium-rich-foods

  • न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा ने बताया क‍ि अगर आप लैक्‍टोज इंटॉलरेंट हैं, तो यह जरूरी नहीं है क‍ि आपको सभी डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन बंद करना पड़ेगा। लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की गंभीरता हर व्‍यक्‍त‍ि में अलग होती है।
  • अगर क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि को लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है, तो वो कम मात्रा में डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन कर सकता है। वहीं कुछ लोगों में यह समस्‍या ज्‍यादा गंभीर होती है और उन्‍हें पूरी तरह से डेयरी प्राेडक्‍ट्स से परहेज करना पड़ता है।
  • अगर आपको लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है, तो फुल क्रीम दूध, म‍िल्‍क पाउडर या कंडेस्‍ड म‍िल्‍क का सेवन करने से बचें।
  • ऐसी चीजों का सेवन न करें, ज‍िसमें दूध या क्रीम की मात्रा ज्‍यादा होती है जैसे चॉकलेट या आइसक्रीम।
  • घी में लैक्‍टोज बहुत कम होता है आप इसका सेवन कर सकते हैं, लेक‍िन हर शरीर को सूट न करे, तो जबरदस्‍ती न खाएं।
  • इसी तरह कुछ लोगों को दही खाने से परेशानी नहीं होती। जबकि‍ कुछ लोग दही को पचा नहीं पाते। ऐसे में अपने लक्षणों पर गौर करें।
  • आप प्लांट-बेस्ड म‍िल्‍क जैसे सोया, बादाम या नार‍ियल के दूध का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको दूध पचाने में होती है परेशानी? तो एक्सपर्ट से जानें दूध के 5 हेल्दी विकल्प

लैक्टोज इंटॉलरेंस होने पर कैल्‍श‍ियम की कमी कैसे दूर करें?- How to Fulfill Calcium Deficiency With Lactose Intolerance

  • कैल्शियम सप्लीमेंट्स (डॉक्टर की सलाह से)
  • राजमा
  • पालक
  • मूंगफली
  • चने
  • बादाम
  • ड्राई अंजीर
  • रागी
  • टोफू
  • ओट म‍िल्‍क
  • सोया म‍िल्‍क
  • बादाम म‍िल्‍क
  • सफेद त‍िल

लैक्टोज इंटॉलरेंस की पुष्‍ट‍ि कैसे होती है?- How Lactose Intolerance is Diagnosed

लैक्टोज टॉलरेंस टेस्ट (Lactose Tolerance Test)

केवल लक्षणों के आधार पर यह कहा नहीं जा सकता क‍ि आपको लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है। लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की जांच होती है। जांच में व्‍यक्‍त‍ि को लैक्‍टोज युक्‍त लिक्विड पीने के ल‍िए कहा जाता है। उसके बाद सैंपल ल‍िया जाता है और डॉक्‍टर चेक करते हैं क‍ि ब्‍लड में ग्‍लूकोज की मात्रा क‍ितनी है। अगर ग्‍लूकोज नहीं बढ़ता है, तो इसका मतलब है क‍ि पेट ने लैक्‍टोज को पचाया नहीं है और आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है।

अगर आपको लैक्‍टोज इंटॉलरेंस की समस्‍या है, तो डेयरी प्रोडक्‍ट्स का सेवन सीम‍ित करें। लेक‍िन ऐसा जरूरी नहीं है क‍ि आपको क‍िसी भी डेयरी प्रोडक्‍ट का सेवन नहीं करना है। अपने लक्षणों को समझें और फ‍िर ही खाने की चीजों का चयन करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • लैक्टोज शरीर में क्या करता है?

    लैक्टोज एक नेचुरल शुगर है। यह शरीर को एनर्जी देती है और ब्रेन फंक्‍शन में मदद करती है। यह शरीर में जाकर लैक्‍टेज एंजाइम की मदद से ग्‍लूकोज में टूटता है।
  • लैक्टोज रोग किस कारण से होता है?

    जब हमारा शरीर, लैक्‍टोज को पचा नहीं पाता, तो उस स्‍थ‍ित‍ि को लैक्‍टोज इंटॉलरेंस कहा जाता है। यह समस्‍या, जन्‍म से ही हो सकती है या क‍ि‍सी भी उम्र में हो सकती है।
  • दूध न पचने के क्या लक्षण हैं?

    अगर आपको दूध पीने के बाद हर बाद पेट में दर्द, गैस की समस्‍या, दस्‍त या उल्‍टी हो जाती है, तो यह हो सकता है क‍ि आपका पेट दूध को नहीं पचा पा रहा हो और आप लैक्‍टोज इंटॉलरेंस का श‍िकार हों।

 

 

 

Read Next

अरबी खाने से गले में खुजली क्यों होती है? जानिए चौंकाने वाली वजह और बचाव के तरीके

Disclaimer

TAGS