-1765010585853.webp)
आज के समय में महिलाएं फिटनेस, वेट लॉस और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। वहीं, कई लोग अपनी मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए प्रोटीन शेक्स का सेवन करते हैं। महिलाएं भी अपनी डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट शामिल करना पसंद करती है। हालांकि, महिलाओं के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या प्रोटीन शेक लेना उनकी फर्टिलिटी के लिए सही है या ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक लेने से क्या होता है। हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल की कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा रेड्डी वी (Dr. Shilpa Reddy V, Consultant Obstetrician and Gynecologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad) का कहना है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह सिर्फ मांसपेशियों के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि हार्मोन प्रोडक्शन, अंडों की गुणवत्ता, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक लेने से फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है?
इस पेज पर:-
महिलाओं के लिए प्रोटीन के फायदे - Protein benefits for women in hindi
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा रेड्डी वी के अनुसार, यह उन हार्मोन को संतुलित करता है, जो ओव्यूलेशन और पीरियड साइकिल को कंट्रोल करने में मदद करता है। किसी भी महिला को बेहतर एग क्वालिटी के लिए भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है। कंसीव करने की कोशिश करने वाली महिलाओं के लिए प्रोटीन शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण और एनर्जी देता है। इसलिए, महिलाओं को संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए, आमतौर पर सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: चिकन या मछली, प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है?
क्या प्रोटीन शेक फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचाते हैं? - Do protein shakes affect fertility in hindi?
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा रेड्डी वी के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में, सामान्य मात्रा में प्रोटीन शेक फर्टिलिटी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। हालांकि, अगर आप एक साधारण व्हे प्रोटीन, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन या सोया प्रोटीन ले रही हैं और उनमें कोई हानिकारक पदार्थ नहीं हैं तो आमतौर पर यह आपके लिए सुरक्षित होता है। लेकिन, अगर आप प्रोटीन शेक का ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट या जरूरी फैट बहुत कम हो जाते हैं, तो शरीर में असंतुलन का कारण बन सकता है। कुछ महिलाएं वेट-लॉस के लिए सिर्फ शेक्स पर निर्भर हो जाती हैं, जिससे पीरियड अनियमित हो सकता है और शरीर के नेचुरल हार्मोन लेवल असंतुलित हो सकता है। इतना ही नहीं, PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी है। उन्हें हाई प्रोटीन और बहुत कम कार्ब्स वाली डाइट के कारण हार्मोनल असंतुलन हो सकती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकती है, पीरियड साइकिल में गड़बड़ी, ओव्यूलेशन में समस्या आदि परेशानियां हो सकती है।
-1765010851203.jpg)
प्रोटीन का नेचुरल सोर्स - Natural Sources Of Protein in Hindi
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा रेड्डी वी के अनुसार, ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक महिलाओं की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आप इसके नेचुरल सोर्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिसमें-
- दूध और दही
- दाल, राजमा और चना
- अंडे
- ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
- मछली और चिकन
इसे भी पढ़ें: एक कटोरी अंकुरित मूंग में कितना प्रोटीन होता है? एक्सपर्ट से जानें
डॉक्टर की राय
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा रेड्डी वी के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं और लंबे समय से फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, PCOS, थायराइड या हार्मोनल असंतुलन का सामना कर रहे हैं या कोई दवा ले रहे हैं तो किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले या अपनी फर्टिलिटी को लेकर डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
निष्कर्ष
सामान्य या अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन शेक लेने से महिलाओं के फर्टिलिटी पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में और गलत क्वालिटी का प्रोटीन शेक लेती हैं तो इससे आपके फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, आप अगर प्रोटीन का सेवन करना चाहते हैं तो इसके नेचुरल सोर्स का उपयोग करें और अगर आपको फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या है या कंसीव करने की कोशिश करने की कोशिश कर रही हैं और प्रोटीन शेक लेने के बारे में सोच रही हैं तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 06, 2025 14:19 IST
Modified By : Katyayani TiwariDec 06, 2025 14:19 IST
Published By : Katyayani Tiwari