What Happens If We Avoid Sleep: बिजी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं। इस कारण वो रोज नींद पूरी नहीं करते हैं या लेट सोने की आदत बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधूरी नींद कई बीमारियों की वजह बन सकती है? इसके कारण आपका माइंड स्लो हो सकता है। साथ ही, आपको थकावट और कमजोरी की समस्या भी हो सकती है। कई ऐसी स्थितियां हैं जिनमें नींद अवॉइड करने से आपको परेशानी हो सकती है। अगर इन स्थितियों में आपकी नींद अधूरी रहती है, तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच प्रीति शाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
किन स्थितियों में नींद अवॉइड करना नुकसानदायक हो सकता है? Conditions When You Should Avoid Sleep
कोई भी वैक्सीन लेने से पहले- Before Vaccine
वैक्सीन लगवाने से पहले बॉडी एक्टिव और एनर्जेटिक होनी चाहिए। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो वैक्सीन भी ठीक से असर नहीं करेगी। इसलिए कोई भी वैक्सीन लगवाने से पहले अपनी नींद पूरी कर लें। अगर आप अधूरी नींद के बाद वैक्सीन लेते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ सकता है।
एग्जाम से पहले- Before Exam
एग्जाम से पहले कई बच्चे अपनी नींद से समझौता कर लेते हैं। इस कारण वो एग्जाम से खासकर एक दिन नींद पूरी नहीं करते हैं। लेकिन इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही, दिमाग के थक जाने के कारण एग्जाम में अच्छा परफॉर्म करना भी मुश्किल हो सकता है। इसके कारण थकावट, शरीर में दर्द और सिरदर्द हो सकता है। इसलिए एग्जाम से एक दिन पहले अच्छे से सोना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- 8 घंटे की नींद लेने के बावजूद सोने टाइम फिक्स नहीं, तो 26% तक बढ़ जाएगा हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: स्टडी
अगर दो दिन से नींद अधूरी है- If You Not Sleep Well
अगर आपकी दो दिन से नींद पूरी नहीं हुई है, तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके कारण आपका दिमाग काम करना धीमा कर सकता है। आपको शरीर में दर्द और थकावट की परेशानी बढ़ सकती है। नींद पूरी न होने के कारण आपको स्ट्रेस भी हो सकता है। इससे आपके काम पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि अधूरी नींद स्लीप साइकिल को भी नुकसान कर सकती है।
- सोने से 3 घंटे पहले तक अपना डिनर कर लें। क्योंकि ज्यादा लेट डिनर करने से स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है।
- सोने से पहले हल्दी वाला दूध या हर्बल टी लेने से अच्छी नींद आएगी।
- सोने से एक घंटे पहले तक स्क्रीन से दूरी बना लें। क्योंकि इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने का मन नहीं करता तो क्या करें? जानें आसान और असरदार टिप्स
इन स्थितियों में आपको अपनी नींद अवॉइड नहीं करनी चाहिए। अन्यथा आपकी सेहत को नुकसान हो सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram