Doctor Verified

सुबह उठते ही तलवों में होता है दर्द? जानें यह समस्या किन बीमारियों से जुड़ी हो सकती है

Causes of Foot Pain In Heel: सुबह उठते ही तलवों में दर्द होना कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। लेख में डॉक्टर से समझें यह समस्या किन बीमारियों से जुड़ी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही तलवों में होता है दर्द? जानें यह समस्या किन बीमारियों से जुड़ी हो सकती है


Can Foot Pain Be Related To Heart Problems: क्या सुबह उठते ही आपके तलवों में भी दर्द होने लगता है? क्या सुबह आपको भी चलने में परेशानी होती है? अगर हां, तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह समस्या शरीर में चल रही गड़बड़ी या कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। यह समस्या हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्या के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा,कई आंतरिक समस्याओं के कारण भी तलवों में दर्द हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको 10-12 दिन से यह समस्या बनी हुई है, तो तुरंत चेकअप कराएं जिससे समस्या का पता चल सके। सुबह उठते ही तलवों में दर्द होने की समस्या किन बीमारियों से जुड़ी हो सकती है।

इस बारे में जानने के लिए हमने हैदराबाद (सिकंदराबाद) के यशोदा हॉस्पिटल्स से आर्थोस्कोपी और जॉइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट और क्लिनिकल डायरेक्टर (स्पेशलिस्ट इन शोल्डर सर्जरी) डॉ. सुकेश राव संकिनेनी (Dr. Sukesh Rao Sankineani, Senior Consultant & Clinical Director specializing in Shoulder Surgery) से बात की।

01 - 2025-07-31T122909.427

सुबह उठते ही तलवों में दर्द होने के कारण- Causes of Foot Pain In The Morning

प्लांटर फेशियाटिस- Plantar Fasciitis

प्लांटर फेशियाटिस एक कंडीशन है जिसमें प्लांटर फेशिया में सूजन आ जाती है। प्लांटर फेशिया पैरों के तलवों में पाए जाने वाला मोटा रेशेदार ऊतक होता है, जो एड़ियों से पैरों की उंगलियो तक फैला होता है। यह पैर को सपोर्ट देने और चलते समय झटका लगने से रोकता है। प्लांटर फेशिया रात भर में कड़ा हो जाता है और सुबह पहली बार चलने पर फैल जाता है। इस कारण एड़ी में चुभने वाला दर्द होता है। काम में व्यस्त होने के साथ ही यह दर्द दूर हो जाता है। हालांकि लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने पर यह दर्द फिर से शुरू हो सकता है।

गठिया- Arthritis

गठिया के मरीजों को पैरों और तलवों में दर्द और सूजन रहती है। यह समस्या जोड़ों में सूजन और अकड़न का कारण हो सकती है। रात भर जोड़ों में रहने वाली अकड़न के कारण, गठिया से जुड़ी पैरों की समस्या कभी-कभी सुबह के समय ज्यादा गंभीर हो जाती है। ऐसे में जोड़ों में सूजन आ सकती है जो तलवों में दर्द की वजह बन सकती है। तलवों में सूजन कम करने और जॉइंट फंक्शन इंप्रूव करने के लिए इस समस्या में इलाज कराना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- देर तक खड़े रहने से तलवों में दर्द हो सकता है इस बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें इलाज 

अकिलीज टेंडोनाइटिस- Achilles Tendonitis

सुबह तलवों में दर्द होना अकिलीज टेंडोनाइटिस का संकेत भी हो सकता है। इस स्थिति में अकिलीज टेंडन में सूजन आ जाती है। यह पिंडली की मांसपेशियों को एड़ी की हड्डियों से जोड़ता है। इसके कारण चलने, दौड़ने और कूदने जैसी गतिविधियों में मदद मिलती है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आराम करना, फिजियोथेरेपी लेना और कभी-कभी दवा की जरूरत भी हो सकती है।

गलत तरीके से जूते पहनना- Wearing Shoes Incorrectly

यह वजह सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन गलत तरीके से जूते पहनने के कारण भी तलवों में दर्द हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ हाइट बढ़ती है जिससे पैरों का साइज भी बढ़ जाता है। अगर आप ज्यादा टाइट या ढीले जूते पहनते हैं या आप जूतों में ज्यादा कंफर्टेबल नहीं होते हैं, तो इस कारण एड़ियों पर जोर पड़ता है, जिससे सुबह तलवों में दर्द हो सकता है। इसके कारण तलवों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- पैर के तलवों में दर्द होने का कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

बोन स्पर्स- Bone Spurs

कभी-कभार एड़ी में दर्द बोन स्पर्स के कारण भी हो सकता है। यह समस्या एड़ी पर असामान्य हड्डी की वृद्धि के कारण होती है। बोन स्पर्स प्लांटर फेशिआइटिस से जुड़ी समस्या होती है, जो आस-पास के ऊतकों और नसों को उत्तेजित कर सकती हैं। इसके इलाज के लिए मेडिकल हेल्थ लेनी जरूरी है। इसे केवल एक्सरसाइज के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता है।

निष्कर्ष

अगर आपको सुबह तलवों में दर्द होने की समस्या लगातार बनी रहती है, तो बिना देरी किये जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। इससे समस्या का समय पर इलाज होना संभव है।

FAQ

  • पैर के तलवे में दर्द कैसे दूर करें?

    पैर के तलवे में दर्द दूर करने के लिए गर्म पानी से पैरों की सिकाई करें। सोने से पहले तलवों की तेल मालिश करें और सिकाई करें। इसके अलावा, बर्फ से सिकाई करने से भी तुरंत राहत मिलेगी। 
  • सुबह-सुबह एड़ी में दर्द क्यों होता है?

    सुबह-सुबह एड़ी में दर्द प्लांटर फेशियाटिस, गठिया, अकिलीज टेंडोनाइटिस या गलत तरीके से जूते पहनने के कारण भी हो सकती है। 
  • सुबह उठने के बाद पैरों में दर्द क्यों होता है?

    सुबह उठने के बाद पैरों में दर्द होना कई समस्याओं की वजह हो सकता है। यह समस्या प्लांटर फेशियाटिस, गठिया, अकिलीज टेंडोनाइटिस या गलत तरीके से जूते पहनने के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा, ज्यादा चलने या भाग-दौड़ करने के कारण भी हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

खून की कमी (एनीमिया) से होने वाली सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS