Doctor Verified

सुबह उठते ही धुंधला दिखे तो हो जाएं सतर्क, खराब लाइफस्टाइल समेत इन समस्याओं का संकेत

Causes of blurry vision: सुबह उठते ही कुछ लोगों को धुंधला सा दिखने लगता है और उन्हें समझ नहीं आता कि ये समस्या क्यों हो रही है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही धुंधला दिखे तो हो जाएं सतर्क, खराब लाइफस्टाइल समेत इन समस्याओं का संकेत


Causes of blurry vision: आंखों के आगे धुंधपान छाना, कई बार क्षणिक हो सकता है तो कई बार ये दिक्कत लंबे समय तक रह सकती है। दरअसलस बहुत से लोग जब सुबह उठते हैं तो इस दिक्कत को महसूस करते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि ये समस्या क्यों हो रही है। इसका कारण क्या है और क्या इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए या फिर आपको डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए और स्थिति को गंभीर समझना चाहिए। इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से बात करने के लिए हमने डॉ. श्रेया गुप्ता, कंसलटेंट - ऑप्थल्मोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से बात की।

सुबह उठते ही धुंधला दिखना एक आम समस्या है, केवल नींद से उठने की वजह से आंखों की सतह पर जमा हुई परत या ड्रायनेस से ही नहीं होता, बल्कि कई बार यह खराब लाइफस्टाइल और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। जैसे कि खराब लाइफस्टाइल की बात करें तो देर रात तक मोबाइल चलाने से आंखों में ड्राइनेस हो सकती है जिससे सुबह उठते ही आपकों आंखों के आगे धुंधलापन महसूस हो सकता है। इसके अलावा

  • -लैपटॉप का इस्तेमाल जो कि ड्राई आई की समस्या को बढ़ा सकता है, सुबह उठते ही आंखों के आगे धुंधलेपन की वजह बन सकता है।
  • -इसके अलावा नींद की कमी से आंखों की नुकसान होता है। इससे आंखों की ड्राईनेस की समस्या बढ़ सकती है जिससे धुंधलापन बढ़ सकता है।
  • -पानी कम पीना आंखों की सेहत को प्रभावित करता है और इससे ड्राई आई की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपनी आंखों की नसों को हेल्दी रखना है तो पर्याप्ता मात्रा में पानी पिएं।
  • -असंतुलित खानपान आंखों की नमी को प्रभावित करते हैं, जिससे सुबह आंखें ठीक से फोकस नहीं कर पातीं और धुंधलापन महसूस होता है।

इन बीमारियों की वजह से आपको सुबह धुंधला दिख सकता है

हम में से बहुत से लोग ध्यान नहीं देते जबकि, सुबह उठके ही धुंधला दिखने की वजह ये बीमारियां भी हो सकती हैं जिनमें आंखों की सेहत पर गहरा असर पड़ता है। जैसे कि

डायबिटीज

डायबिटीज, एक मेटाबोलिक डिजीज है जिसमें शरीर शुगर पचाने में सक्षम नहीं होता। इस स्थिति में शुगर कंट्रोल में न रहने से आंखों की नसों पर असर पड़ता है और कई बार रेटिनोपैथी की समस्या हो सकती है जिससे सुबह उठने के बाद आंखों के आगे धुंधापन छा सकता है।

diabetes_tips

हाई बीपी

ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को भी यह दिक्कत हो सकती है। हाई बीपी की वजह से हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी की दिक्कत हो जाती है। ये हाई बीपी के कारण रेटिना की नाजुक रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे रेटिना में सूजन आ सकती है जिससे कई बार ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है जिससे ब्लीडिंग की स्थिति आ जाती है और ऐसे लोगों को सुबह उठते ही आंखो के आगे धुंधापन हो सकता है।

माइग्रेन

माइग्रेन की समस्या की वजह आंखों के आगे धुंधलापन छा सकता है। माइग्रेन अस्थायी गड़बड़ी पैदा करके दृष्टि को प्रभावित करता है, जैसे चमकती रोशनी, ब्लाइंड स्पॉट, टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं या अस्थायी दृष्टि हानि जैसे आंखों के आगे धुंधापन छाने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा रेटिनल माइग्रेन में भी यह समस्या हो सकती है।

आंखों में कमजोरी

आंखों में कमजोरी और रीफ्रेक्टिव एरर की वजह से भी आंखों के आगे धुंधापन छा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप डॉक्टर को दिखाएं और कुछ विटामिन लें जो कि इस स्थिति से आपको बाहर आने में मदद करे। ऐसे में आंखों के लिए आप विटामिन ए ले सकते हैं जो कि आंखों की कमजोरी कम करने के साथ इस समस्या में कमी ला सकता है।

इन समस्याओं के अलावा मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी बीमारियां भी इसका कारण बन सकती हैं। अगर यह धुंधलापन कुछ सेकंड्स में ठीक हो जाता है तो ज्यादा चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होती है, लंबे समय तक बनी रहती है या साथ में सिर दर्द, आंखों में दर्द, पानी आना या रोशनी से दिक्कत महसूस हो तो तुरंत आंखों के डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने से आगे चलकर स्थायी आंखों की समस्या हो सकती है। ऐसे में संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद, स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना और नियमित आंखों की जांच बेहद जरूरी है।

FAQ

  • कौन से विटामिन से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

    विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ा सकती है और इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन ए से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए जैसे कि गाजर, शकरकंद, पालक और सभी हरी पत्तेदार सब्जियां। 
  • आंख कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?

    आंख कमजोर होने पर आपको सबसे पहले तो अंडा और पालक का सेवन करना चाहिए जो कि तेजी से आपकी कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आपको तिल का सेवन करना चाहिए जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।
  • कौन सा फल खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है?

    अगर आप बीटा कैरोटिन से भरपूर फलों का सेवन करते हैं जैसे कि संतरा, पपीता और खुबानी तो आपके आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। इसके अलावा ये फल कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या सच में प्रेग्नेंसी के दौरान चंद्र ग्रहण से शिशु पर असर पड़ता है? डॉक्टर से इससे जुड़ें मिथक की सच्चाई

Disclaimer

TAGS