Doctor Verified

क्या लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ एग्स की क्वालिटी और फर्टिलिटी को सुधारा जा सकता है?

Can You Really Improve Your Egg Quality And Fertility With Lifestyle Changes: क्या लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करके आप एग की क्वालिटी और फर्टिलिटी में सुधार कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ एग्स की क्वालिटी और फर्टिलिटी को सुधारा जा सकता है?


Can You Really Improve Your Egg Quality And Fertility With Lifestyle Changes: लाइफस्टाइल में हेल्दी आदतों को शामिल करके आप खुद को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। यह हेल्दी रहने का सबसे असरदार और कारगर तरीका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाइफस्टाइल में सुधार करते से महिलाओं की एग क्वालिटी में सुधार होता है। साथ ही, फर्टिलिटी को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है। अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम डॉ. मन्नन गुप्ता, अध्यक्ष एवं एचओडी- प्रसूति एवं स्त्री रोग एलांटिस हेल्थकेयर नई दिल्ली (Dr. Mannan Gupta, Chairman & HOD- Obstetrics & Gynaecology Elantis Healthcare New Delhi) से जानेंगे कि क्या सच में लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करने से महिलाओं को फायदा हो सकता है या नहीं?

क्या लाइफस्टाइल चेंज से फर्टिलिटी बढ़ती है?- Do Lifestyle Changes Increase Fertility

lifestyle and fertility

जी हां, डॉ. मन्नन गुप्ता ने बताया कि आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों के माध्यम से अपने एग्स की क्वालिटी और फर्टिलिटी क्षमता में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि फर्टिलिटी को सुधारने में उम्र भी एक प्रमुख कारक हो सकती है। समय के साथ महिलाओं के एग्स की क्वालिटी में गिरावट आ सकती है। हालांकि, स्वस्थ आदतें प्रजनन स्वास्थ्य का समर्थन और अनुकूलन कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप लाइफस्टाइल की किन आदतों में सुधार कर सकते हैं:

  • डाइट पर ध्यान देना है जरूरी

आपको अपनी डाइट में सुधार करना चाहिए। ऐसे में आप एंटी-ऑक्सीडेंट (जैसे बेरीज, पत्तेदार साग और नट्स), ओमेगा-3 फैटी एसिड और आवश्यक विटामिन (जैसे फोलेट, विटामिन डी और CoQ10) से भरपूर संतुलित आहार का सेवन कर सकते हैं। इससे एग्स की क्वालिटी को बढ़ावा मिल सकता है।

  • रोजाना एक्सरसाइज करें

कई महिलाओं को एक्सरसाइज करनी ज्यादा पसंद नहीं होती है। ऐसे में वह रोजाना हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो और हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आप योग, ध्यान या वॉक के माध्यम से तनाव को कम कर सकते हैं। बता दें कि हाई कोर्टिसोल का लेवल ओव्यूलेशन को प्रभावित कर सकता है। इससे फर्टिलिटी पर असर होता है।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है हाइपोथैलेमस डिसऑर्डर, डॉक्टर से जानें

  • अल्कोहल से दूरी

अगर महिलाएं फर्टिलिटी में सुधार करना चाहती हैं, तो धूम्रपान, शराब और पर्यावरण विषाक्त पदार्थों (जैसे प्लास्टिक में पाए जाने वाले BPA) के संपर्क मने आने से बचना चाहिए। इससे अंडे को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

  • हेल्दी वेट को मैनेज करें

फर्टिलिटी में सुधार के लिए महिलाओं को अपने स्वस्थ वजन को बनाए रखना चाहिए। अगर महिलाओं का वजन कम या ज्यादा होता है, तो दोनों ही स्थितियां ओव्यूलेशन को बाधित कर सकती हैं।

फर्टिलिटी को सुधारने के लिए और क्या करें?- What Else Can Be Done to Improve Fertility

फर्टिलिटी में सुधार के लिए महिलाएं स्ट्रेस को कम कर सकती हैं। इससे मेंटल हेल्थ के साथ ही, एग्स की क्वालिटी को सुधारने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा, महिलाओं को अपनी स्लीप साइकिल को भी सुधारना चाहिए। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- 8 कारणों से फर्टिलिटी होती है प्रभावित, एक्सपर्ट से जानें

कुल मिलाकर, लाइफस्टाइल में बदलाव से फर्टिलिटी को सुधारा जा सकता है।हालांकि, ये बदलाव उम्र से जुड़ी गिरावट को उलट नहीं सकते हैं, लेकिन वे गर्भधारण की आपकी संभावनाओं को बेहतर बना सकते हैं और ओवरऑल रिप्रोडक्टिव हेल्थ का समर्थन कर सकते हैं। ऐसे में आप प्रजनन विशेषज्ञ (Fertility Specialist) से परामर्श कर व्यक्तिगत रणनीतियां बना सकते हैं।

Read Next

क्या इंटीमेट एरिया के लिए Brightening cream इस्तेमाल करना सेफ है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer