Doctor Verified

8 कारणों से फर्टिलिटी होती है प्रभावित, एक्सपर्ट से जानें

आज के समय में ज्यादातर लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। लोगों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या कई कारणों से हो सकती है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
8 कारणों से फर्टिलिटी होती है प्रभावित, एक्सपर्ट से जानें


Reasons Which Affect Fertility In Hindi: अक्सर लोग फर्टिलिटी से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। फर्टिलिटी की परेशानी कई कारणों से हो सकती है। इन कारणों से पुरुष और महिलाएं दोनों ही फर्टिलिटी की समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित माहेश्वरी चिकित्सालय की वरिष्ठ सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. वंदना भराड़िया (Dr. Vandana Bharadia, Senior Consultant Obstetrics and Gynecology, Maheshwari Hospital, Jaipur) से जानें किन कारणों से लोगों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है?

किन कारणों से प्रभावित होती है फर्टिलिटी? - What Factors Affect Fertility?

अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण

काम की भागदौड़ के कारण आज के समय में ज्यादातर लोग अधिक स्ट्रेस में रहते हैं। इसके कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जो फर्टिलिटी के लिए जरूरी हार्मोन्स को प्रभावित करता है, साथ ही, इससे फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ओवरईटिंग की वजह से भी फर्टिलिटी प्रभावित होती है, जानें डॉक्टर से

इंफेक्शन के कारण

कई बार महिलाओं और पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या इंफेक्शन के कारण भी हो सकती है, इंफेक्शन के कारण प्रजनन अंगों को नुकसान होती है, जो फर्टिलिटी पर बुरा असर डालता है। बता दें, ऐसा क्लैमाइडिया और गोनोरिया (chlamydia and gonorrhea) जैसे यौन संचारित संक्रमण - एसटीआई (sexually transmitted infections - STIs) से होता है। इसके कारण महिलाओं को पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (Pelvic Inflammatory Disease - PID) की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, पुरुषों में एपिडीडिमाइटिस (epididymitis) जैसे मम्प्स संक्रमण के कारण टेस्टिकल्स में सूजन आने की समस्या होती है, जो फर्टिलिटी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।

Reasons Which Affect Fertility In Hindi 1

उम्र बढ़ने के कारण

फर्टिलिटी पर उम्र का प्रभाव पड़ता है। कई बार उम्र बढ़ने के साथ एग क्वालिटी या स्पर्म की क्वालिटी खराब होने लगती है। जिसके कारण लोगों को नेचुरली फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से आज के समय में ज्यादातर लोग हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को पीसीओएस, पीसीओडी, थायराइड और हाइपरप्रोलैक्टिनीमिया जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, जिनका बुरा असर ओव्यूलेशन और स्पर्म के प्रोडक्शन पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं ये 10 फूड आइटम, आज ही बनाएं इससे दूरी

शरीर में अधिक टॉक्सिन्स जमा होने के कारण

कई बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगता है, जिनका बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी प्रजनन क्षमता पर भी होता है। उसके कारण लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होती हैं।

स्ट्रक्चरल एब्नार्मेलिटीज के कारण

गर्भाशय फाइब्रॉएड और फैलोपियन ट्यूब के नुकसान जैसी स्ट्रक्चरल एब्नार्मेलिटीज जैसी समस्याओं के कारण महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कुछ बुरी आदतों के कारण

बहुत से लोगों को स्मोकिंग, अधिक अल्कोहल का सेवन करने और अनहेल्दी जंक खाने की ज्यादा आदत होती है। ये आदतें फर्टिलिटी पर बुरा असर डालती हैं। इसके अलावा, अनहेल्दी खानपान के कारण ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, जो फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का अन्य कारण है।

जेनेटिक्स के कारण

टर्नर सिंड्रोम, क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम, और सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी जेनेटिक्स से जुड़ी एब्नार्मेलिटीज की समस्या के कारण लोगों की फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है, जिसके कारण महिलाओं को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

आज के समय में ज्यादातर लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या अधिक स्ट्रेस में रहने, जेनेटिक्स, स्ट्रक्चरल एब्नार्मेलिटीज, बुरी आदतों के कारण, शरीर में टॉक्सिन्स हार्मोन्स के असंतुलित होने, उम्र बढ़ने और इंफेक्शन के कारण हो सकती है। ऐसे में नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करें और कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

World Malaria Day: मलेरिया नहीं बनेगा मुसीबत, बचाव करेंगे डॉक्टर के बताए ये 10 उपाय

Disclaimer