Doctor Verified

क्या पीसीओएस एंडोमेट्रियल पॉलीप्स का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें

महिलाओं की खराब होती लाइफस्टाइल कई रोगो की मुख्य वजह मानी जाती है। इस लेख जानते हैं कि क्या पीसीओएस में महिलाओं को एंडोमेट्रियल पॉलिप्स हो सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीसीओएस एंडोमेट्रियल पॉलीप्स का कारण बन सकता है? डॉक्टर से जानें

Does PCOS Cause Endometrial Polyps in Hindi: पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) आज की युवा महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक सामान्य हार्मोनल स्थिति है। दरअसल, बीते कुछ सालों में महिलाओं और पुरुषों के जीवन में आए बदलाव के कारण कई तरह के रोग सामने आने लगे हैं। महिलाओं में पीसीओएस एक सामान्य रोग माने जाने लगा है। इसमें महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, ओवरी में सिस्ट बनना, मुंहासे, और वजन बढ़ना आदि लक्षण महसूस होते हैं। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को एंडोमेट्रियल पॉलिप्स होता है, इसमें यूट्रस की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) में छोटे-छोटे मांस के टुकड़ों की तरह बनते हैं। कई बार महिलाओं को यह सवाल सताता है कि क्या पीसीओएस होने से एंडोमेट्रियल पॉलिप्स की संभावना बढ़ जाती है?  इस लेख में साईं पॉलिक्लिनिक की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि क्या पीसीओएस महिलाओं में एंडोमेट्रियल पॉलिप्स का कारण बन सकता है?   

पीसीओएस और एंडोमेट्रियल पॉलिप्स क्या हैं? - What Is PCOS And Endometriosis In Hindi 

पीसीओएस एक हार्मोनल विकार है जिसमें महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। इससे ओवरी में नियमित रूप से एग्स निकलने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसके कारण ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है।

वहीं, एंडोमेट्रियल पॉलिप्स यूट्रस की अंदरूनी लाइनिंग में बनने वाले गैर-कैंसरयुक्त (बेनाइन) वृद्धि होते हैं। ये साइज में छोटे से लेकर बड़े तक हो सकते हैं और कभी-कभी गर्भाशय की दीवार से जुड़कर लटकते भी हैं। इसके लक्षणों में असामान्य डिसचार्ज, भारी ब्लीडिंग, या पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग शामिल हो सकते हैं।

क्या पीसीओएस एंडोमेट्रियल पॉलिप्स का कारण बन सकता है? - Does PCOS Cause Endometrial Polyps in Hindi

PCOS एंडोमेट्रियल पॉलिप्स का कारण बन सकता है। इस पर कहा जा सकता है कि पीसीओएस सीधे तौर पर एंडोमेट्रियल पॉलिप्स का कारण नहीं होता है। लेकिन, पीसीओएस एंडोमेट्रियल पॉलिप्स के जोखिम कारक को बढ़ा सकता है। 

एस्ट्रोजन का प्रभाव

पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में अक्सर ओवुलेशन नहीं होता, जिससे प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन का निर्माण नहीं हो पाता। इससे शरीर में एस्ट्रोजन का प्रभाव ज्यादा हो जाता है। यह असंतुलन एंडोमेट्रियम (गर्भाशय की परत) को अधिक मोटा कर सकता है, जिससे एंडोमेट्रियल पॉलिप्स बनने की संभावना बढ़ जाती है।

does pcos cause endometrial polyps

पीरियड साइकिल अनियमित होना

पीसीओएस में महिलाओं को कई बार लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आते। इस कारण एंडोमेट्रियल लाइनिंग समय पर नहीं झड़ती, और यह लगातार मोटी होती जाती है। इस स्थिति में पॉलिप्स, हाइपरप्लेसिया (असामान्य वृद्धि), या यहां तक कि एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

मोटापा (Obesity)

पीसीओएस और मोटापा अक्सर साथ-साथ चलते हैं। मोटे शरीर में एस्ट्रोजन का उत्पादन फैट कोशिकाओं के माध्यम से होता है, जो एंडोमेट्रियल पॉलिप्स बनने की प्रक्रिया को और तेज कर सकता है।

इन्सुलिन रेसिस्टेंस और सूजन

PCOS में अक्सर इंसुलिन रेसिस्टेंस और क्रॉनिक सूजन भी देखी जाती है। ये दोनों स्थितियां शरीर में हार्मोनल गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं और एंडोमेट्रियल परत में असामान्य वृद्धि को जन्म दे सकती हैं।

क्लिनिकल रिसर्च क्या कहती है?

कुछ मेडिकल स्टडी में यह पाया गया है कि PCOS वाली महिलाओं में एंडोमेट्रियल पॉलिप्स पाए जाने की संभावना सामान्य महिलाओं की तुलना में अधिक होती है, विशेषकर उन महिलाओं में जिनकी उम्र 30 से 40 के बीच है और जो लंबे समय से मासिक धर्म की अनियमितता से पीड़ित हैं।

क्या सभी पीसीओएस महिलाएं पॉलिप्स से ग्रस्त होती हैं? - Do all PCOS women get polyps?

जरूरी नहीं है कि हर पीसीओएस महिला को एंडोमेट्रियल पॉलिप्स नहीं होते। लेकिन अगर आपके पीरियड्स लंबे समय से गायब हैं, या आपको अचानक अनियमित ब्लीडिंग हो रही है, तो यह जांच करवाना जरूरी हो जाता है। अल्ट्रासाउंड और हिस्टेरोस्कोपी जैसी जांचों से पॉलिप्स की पुष्टि की जा सकती है।

पीसीओएस को मैनेज करने के लिए क्या करें? - How To Manage PCOS Symptoms in Hindi 

  • नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण
  • हेल्दी डाइट (लो-कार्ब, हाई फाइबर)
  • ब्लड शुगर कंट्रोल
  • हार्मोनल थेरेपी 
  • समय-समय पर पीरियड्स को रेगुलर करने की दवाएं

इसे भी पढ़ें: पीसीओएस की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

पीसीओएस और एंडोमेट्रियल पॉलिप्स के बीच सीधा संबंध नहीं है, लेकिन हार्मोनल असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, और हाई एस्ट्रोजन के कारण दोनों स्थितियां एक-दूसरे से जुड़ी हो सकती हैं। अगर आप पीसीओएस से पीड़ित हैं और अनियमित या असामान्य ब्लीडिंग का अनुभव कर रही हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Read Next

क्या आप रात में टैम्पोन पहनकर सो सकती हैं? आइए जानें डॉक्टर से

Disclaimer