Doctor Verified

क्या ओवरईटिंग की वजह से भी फर्टिलिटी प्रभावित होती है, जानें डॉक्टर से

Can Overeating Effect Men and Women fertility : इन दिनों जब लोगों में फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। तो यह जानना जरूरी है कि क्या इसकी एक वजह ओवरईटिंग भी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ओवरईटिंग की वजह से भी फर्टिलिटी प्रभावित होती है, जानें डॉक्टर से

Can Overeating Effect Men and Women fertility : आजकल की तेज रफ्तार जीवन में गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली एक आम बात हो चुकी है। इस तरह की ओवरईटिंग भी इन दिनों युवाओं में बहुत कॉमन है। थाली का खाना खत्म करने और दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान अक्सर हम ज्यादा खाना खा लेते हैं। ओवरईटिंग (Overeating) यानी जरूरत से ज्यादा खाना न सिर्फ मोटापे का कारण बनता है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

इन दिनों जब लोगों की प्रजनन क्षमता कम उम्र में ही कम हो रही है, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या ओवरईटिंग के कारण प्रजनन क्षमता पर किसी प्रकार का प्रभाव पड़ता है। इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्‍नेंसी में एक्लेम्पसिया होने पर मां और भ्रूण को पहुंच सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

क्या ओवरईटिंग से फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है- Can overeating affect fertility

नोएडा स्थित बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर की स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. निधि त्रिपाठी का कहना है कि ओवर ईटिंग का मतलब है, जब आप शरीर की जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं। इसकी वजह से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होता है, जिसकी वजह से मोटापा होता है। मोटापे के कारण हार्मोनल असंतुलन और मेटाबॉलिक से जुड़ी परेशानियां होना आम बात है।जब लोग जरूरत के हिसाब से ज्यादा खाते हैं, तो यह महिलाओं में ओव्युलेशन सर्कल और पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी को खराब करता है। यानि ऐसा कहना सही है कि ओवरईटिंग के कारण प्रजनन क्षमता कम होती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या वायु प्रदूषण के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है? जानें डॉक्टर से

Can-overeating-effect-men-and-women-fertility-inside

ओवरईटिंग से फर्टिलिटी कैसे कम होती है- How does overeating reduce fertility

- डॉ. निधि त्रिपाठी का कहना है कि जब हम जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड, जंक और फैट युक्त खाना खाते हैं, तो इससे शरीर में इंसुलिन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का स्तर असामान्य हो जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोन शुक्राणुओं की संख्या को कम कर देता है। साथ ही, महिलाओं के अंडों की क्वालिटी को भी कम कर देता है।

- महिलाओं में ओवरईटिंग के कारण पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) का प्रमुख कारण बन सकते हैं, जिससे अनियमित पीरियड्स की परेशानी हो सकती है, जिससे फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।

- ओवरईटिंग के कारण मोटापा एक आम समस्या है। यह थायराइड ग्रंथि को प्रभावित करता है। थायराइड ग्रंथि के प्रभावित होने से फर्टिलिटी और गर्भधारण करने में परेशानी होना आम बात है।

- जरूरत से ज्यादा खाना खाने से शरीर में सूजन बढ़ जाती है। सूजन प्रजनन अंगों को प्रभावित करती है, जिससे गर्भधारण करने की प्रक्रिया रुक जाती है।

इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव

Can-overeating-effect-men-and-women-fertility-inside2

ओवरईटिंग से बचाव के लिए क्या करें- What to do to prevent overeating

  • डॉ. निधि त्रिपाठी का कहना है कि ओवरईटिंग और इससे जुड़ी परेशानियों से बचाव के लिए महिलाओं और पुरुषों को अपनी भूख के अनुसार 1 रोटी कम खानी चाहिए।
  • कई बार लोग बोर होते हुए, स्क्रीन को देखते हुए और तनाव के कारण अतिरिक्त खाते चले जाते हैं। इससे बचाव के लिए
  • खुद से पूछे कि क्या आपको वाकई भूख लगी है। इससे बचाव के लिए टीवी स्क्रीन को देखते समय चिप्स और अन्य जंक फूड के पैकेट साथ न रखें।
  • तनाव भी ओवरईटिंग और हार्मोनल असंतुलन की एक बड़ी वजह है। तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग करें।
  • वजन ज्यादा होने की वजह से भी फर्टिलिटी प्रभावित होती है। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे कम करने के लिए योग, जिम वर्कआउट जैसी फिजिकल एक्टिविटी करें।

इसे भी पढ़ेंः ज्यादा उम्र में भी मां बन का सुख दे सकता है फर्टिलिटी प्रिवेशन, डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

निष्कर्ष

ओवरईटिंग सिर्फ खानपान से जुड़ी हुई परेशानी नहीं है, बल्कि यह शरीर के हार्मोन को भी असंतुलित कर करके, प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करने के बारे में सोच रही हैं, तो स्वयं और पार्टनर को ओवरईटिंग से बचाएं।

Read Next

फिटकरी को अंडरआर्म्स पर लगाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS