Doctor Verified

क्या शरीर में आयरन की कमी की वजह से भूलने की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

शरीर के लिए आयरन बेहद जरूरी है। यहां जानिए, क्या आयरन की कमी के कारण भूलने की समस्या हो सकती है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शरीर में आयरन की कमी की वजह से भूलने की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें


आयरन एक जरूरी पोषक तत्व है जो कि शरीर को सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है। शरीर में आयरन की कमी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर कई बार लोगों को भूलने की समस्याएं भी होने लगती हैं। आयरन एक ऐसा पोषक तत्व है जिसकी शरीर में कमी भी घातक है और ज्यादा होने पर भी समस्याएं हो सकती हं। इस लेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव कुमार बता रहे हैं कि क्या शरीर में आयरन की कमी होने पर मेमोरी प्रॉब्लम यानी भूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं?

क्या लो आयरन से मेमोरी प्रॉब्लम हो सकती है? - Can Low Iron Affect Memory In Hindi

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन (National Center for Biotechnology Information) की एक केस रिपोर्ट के मुताबिक, एक 56 वर्षीय महिला असंतुलित आहार के कारण कई वर्षों से आयरन की गंभीर कमी से जूझ रही थी। जांच करने पर पता चला कि महिला आयरन की कमी के कारण एनीमिया और याददाश्त में गड़बड़ी (memory disturbance) की समस्या से परेशान है। इस केस स्टडी के मुताबिक, लंबे समय तक आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया माइटोकॉन्ड्रियल डिसफंक्शन के कारण मेमोरी प्रॉब्लम की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

iron

डॉक्टर ने बताया कि कम आयरन का स्तर शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। एनीमिया के कारण व्यक्ति के शरीर में यौनशक्ति की कमी हो सकती है, जिससे व्यक्ति थकान महसूस कर सकता है। इसके अलावा, अगर एनीमिया लंबे समय तक बना रहता है, तो यह डिप्रेशन और तनाव का कारण बन सकता है। दरअसल, आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है, जो शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाता है और मस्तिष्क की शक्ति के लिए जरूरी होता है। ऐसे में आयरन की कमी होने पर मस्तिष्क को आवश्यक ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या कैफीन लेने से शरीर में आयरन की कमी होती है? जानें एक्सपर्ट से

आयरन की कमी दूर करने के लिए क्या करें? - What Is The Fastest Way To Cure Low Iron

डॉक्टर ने बताया कि शरीर में आयरन की ज्यादा कमी होने पर मरीज को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और उचित इलाज को फॉलो करना चाहिए। आयरन की ज्यादा कमी होने पर डॉक्टर आयरन की दवाई बताते हैं, जिसके सेवन से आयरन की कमी दूर हो सकती है। इसके अलावा आयरन की कमी से बचने के लिए आप ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

1. अपनी डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें और घर में खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का प्रयोग करें।

2. पालक आयरन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें फोलेट, विटामिन की अच्छी मात्रा और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

3. खजूर भी आयरन का अच्छा स्रोत हैं। आप खजूर को सीधा खा सकते हैं या इसे बर्फी, लड्डू आदि में शामिल कर सकते हैं।

4. आप डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते हैं। चुकंदर में भी अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इसे सलाद, सूप के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इन आहारों को डाइट में शामिल करके आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको आयरन की कमी की समस्या है, तो डॉक्टर से परामर्श करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

मोतियाबिंद की समस्या होने पर क्या करें और क्या नहीं? जानें डॉक्टर सें

Disclaimer