Does Caffeine Affects Iron Level In Body: चाय-कॉफी में कैफीन ज्यादा पाया जाता है। अगर आप सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो यह बॉडी एक्टिव रखने में मदद करता है। लेकिन शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके ज्यादा सेवन से पाचन खराब हो सकता है। साथ ही आपको मूड स्विंग्स, हाइपरटेंशन या शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग मानते हैं कि ज्यादा चाय-कॉफी लेने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। अगर शरीर में कैफीन ज्यादा हो जाता है, तो इससे एनिमिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस बारे में जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ ईशा कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन प्रश्नों के उत्तर।
क्या कैफीन लेने से शरीर में आयरन की कमी होती है? Can Caffeine Intake Reduce Iron In Body
डॉक्टर ईशा कपूर कहती हैं कि ज्यादा चाय-कॉफी लेने से आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। खासकर जब आप खाने के तुरंत पहले या बाद में कैफीन लेते हैं। इसके कारण शरीर को पोषक तत्व सोखने में भी परेशानी होती है। इसलिए खाने के आसपास के समय में आपको चाय या कॉफी नहीं लेनी चाहिए।
खाने के वक्त चाय-कॉफी क्यों नुकसानदायक है?
कुछ लोगों को खाने के साथ चाय-कॉफी लेने की आदत होती है। लेकिन इससे खाने के सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। चाय-कॉफी में कैफीन होने के साथ टैनिन और पॉलिफेनोल्स जैसे कंपाउंड भी पाए जाते हैं। ये कंपाउंड शरीर को आयरन सोखने से रोकते हैं। ऐसे में आप अगर आयरन के खाद्य पदार्थों का सेवन भी करते हैं, तो भी आपके शरीर को आयरन नहीं मिलेगा। इसलिए अगर आपको चाय या कॉफी पीनी भी है, तो खाने से दो घंटे का फर्क जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें- शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से
शरीर में आयरन की कमी होने के लक्षण- Symptoms of Iron Deficiency
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी होती है, तो आपको ये लक्षण नजर आ सकते हैं-
अत्यधिक थकावट रहना
अगर आपको अक्सर थकावट महसूस होती रहती है, तो यह आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा ही काम करने के बावजूद थकावट या सुस्ती महसूस हो सकती है।
शरीर में कमजोरी होना
अगर सही डाइट लेने के बावजूद आपको कमजोरी रहती है, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसके कारण आपको अक्सर कमजोरी, थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है।
त्वचा का पीला पड़ना
शरीर में आयरन की कमी होने से आपकी त्वचा में पीलापन आ सकता है। ऐसे में शरीर में खून की कमी आ जाती है। जिसके कारण आपका रंग फीका पड़ने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में आयरन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसके लिए क्या खाएं
नाखून कमजोर होना
अगर आपके नाखून बहुत ज्यादा कमजोर हो गए है, तो यह भी आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसके कारण आपके नाखून हल्की-सी ठोकर से भी टूटने लगेंगे।
हाथ-पैर ठंडे रहना
अगर नॉर्मल तापमान में भी आपके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, तो यह आयरन की बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके कारण आपके हाथ-पैर अक्सर ठंड़े रहेंगे।
View this post on Instagram