महिलाओं में आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Symptoms Of Iron Deficiency In Women: शरीर में आयरन की कमी के कारण महिलाओं में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Apr 06, 2023 20:22 IST
महिलाओं में आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Symptoms Of Iron Deficiency In Women: महिलाएं के शरीर में आयरन की कमी काफी बार दिखी जाती है। पीरियड्स में ज्यादा ब्लींडिग, पोषक तत्वों की कमी आदि कारणों से महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर को खून बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है, लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन होता है, जो रक्त वाहिकाओं के माध्यम से ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। अगर शरीर में आयरन नहीं होगा, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलेगा। महिलाओं में आयरन की कमी से कई बार ज्यादा थकान, सांस लेने में तकलीफ और ठंडा लगना आदि लक्षण हो सकते हैं। कई महिलाएं इन लक्षणों को अवॉयड करती हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी की वजह भी बन सकते है। आज हम आपको महिलाओं में आयरन की कमी के लक्षण के बारे में बताने वाले हैं।

ज्यादा थकान

ज्यादा थकान महसूस करना आयरन की कमी के मुख्य लक्षणों में से एक है। कई बार महिलाएं ज्यादा थकान या असामान्य थकान का लगातार अनुभव करती है। जिस कारण हमेशा थकान बनी रहती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण मांसपेशियों को पूरा ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। जिस कारण शरीर में एनर्जी का अभाव रहता है और थकान बनी रहती है।

स्किन का पीला पड़ना

कई बार शरीर में आयरन की कमी के कारण स्किन भी पीली पड़ जाती है क्योंकि आयरन की कमी के साथ शरीर में ठीक ढ़ंग से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता। जिस कारण त्वचा पीली पड़ जाती है। त्वचा और नाखून में पीलापन होना आयरन की कमी के लक्षण होते हैं।

सांस लेने में तकलीफ

अगर महिलाओं को लंबे समय और बिना किसी कारण के सांस लेने में तकलीफ महसूस हो, तो ये लक्षण आयरन की कमी के हो सकते हैं। बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर सभी मसल्स और टिश्यूज तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है जिस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है और कई बार सीने में दर्द जैसी तकलीफ भी महसूस होती हैं।

इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस तरह लगाएं तेल, जड़ों को मिलेगा पोषण

सिरदर्द 

महिलाओं में आयरन की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। शरीर में कम हीमोग्लोबिन बनने के कारण शरीर में स्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। जिस कारण नियमित सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है।

 ठंडे हाथ- पैर रहना 

महिलाओं में आयरन की कमी के कारण अक्सर ठंडे हाथ-पैर रह सकते हैं। जिन महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है। उनमें ऑक्सीजन का संचार ठीक ढ़ंग से नहीं हो पाता है। जिस कारण हमेशा ठंड का अनुभव या फिर हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी के ये लक्षण नजर आ सकते हैं। लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer