
can kidney patients eat bajra in hindi: कई लोग किडनी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को शरीर में कमजोरी होने, थकान होने, वजन कम होने, त्वचा में खुजली होने, पेशाब में बदलाव होने, भूख न लगने, मतली होने और शरीर में सूजन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ्य रखने के लिए इसके मरीजों को अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने, नियमित एक्सरसाइज करने, पर्याप्त नींद लेने और दिनभर में पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है, खासकर सर्दियों में। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग बाजरे की रोटी और खिचड़ी के रूप में सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठते हैं क्या किडनी के मरीज बाजरा खा सकते हैं?
इस पेज पर:-
ऐसे में आइए यशोदा हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ सलाहकार मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. गोपीचंद (Dr. M. Gopichand, senior consultant urologist, Yashoda Hospitals) से जानें क्या किडनी के मरीज बाजरा खा सकते हैं?
किडनी के मरीज बाजरा खा सकते हैं? - kidney ke marij bajra kha sakte hain kya?
जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, किडनी के मरीज बजारा का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। बता दें, बाजरे में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में बाजरे का अधिक मात्रा में सेवन करना किडनी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाजरा का सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
इसे भी पढ़ें: क्या किडनी स्टोन में सौंफ का पानी पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

डॉ. एम. गोपीचंद के अनुसार, बाजरे में बहुत से न्यूट्रिएंट्स होते हैं, लेकिन किडनी के मरीजों को इसे सावधानी से खाना चाहिए। CKD (क्रोनिक किडनी डिजीज) और किडनी स्टोन से परेशान लोगों को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए और डाइट गाइडेंस के आधार पर ही फूड्स को खाना चाहिए।
क्रोनिक किडनी डिजीज के मरीज
बाजरे में पोटैशियम और फॉस्फोरस ज्यादा होता है, जो किडनी कमजोर होने पर खून में जमा हो सकता है। ज्यादा खाने से हड्डियों और दिल का खतरा बढ़ सकता है। CKD मरीज इसे थोड़ी मात्रा में तभी शामिल कर सकते हैं जब उनके खून में पोटैशियम और फॉस्फोरस अच्छी तरह से कंट्रोल में हों और वह भी नेफ्रोलॉजिस्ट या डाइटीशियन से सलाह लेने के बाद। भिगोने और उबालने से मिनरल्स थोड़े कम हो जाते हैं, लेकिन मात्रा पर कंट्रोल रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: बाजरे की रोटी के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
किडनी स्टोन वाले मरीज
बाजरे में ऑक्सालेट और कैल्शियम होता है जो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है, खासकर अगर इसे अच्छी तरह से न पकाया जाए या ज्यादा खाया जाए। जिन लोगों को पहले भी पथरी हुई है, उन्हें बाजरा कम खाना चाहिए या इससे बचना चाहिए और डाइट सलाह के लिए किसी स्पेशलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। अगर इसे डाइट में शामिल किया जाए तो इसे ठीक से धोना और पकाना जरूरी है।
हेल्दी किडनी के लिए अन्य फूड्स - Foods for Healthy Kidneys
किडनी को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
- हेल्दी किडनी के लिए फूलगोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से किडनी को हेल्दी रखने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए शकरकंद का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने से किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
- किडनी के लिए बैरीज खाना फायदेमंद हो सकता है। रस्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी जैसी बैरीज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के किडनी पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करने और किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
- लहसुन को डाइट में शामिल करने से किडनी को हेल्दी रखना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
सावधानियां
डॉ. एम. गोपीचंद का कहना है कि किडनी के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के कभी भी बाजरा शुरू नहीं करना चाहिए। सेफ्टी के लिए रेगुलर चेक-अप और पर्सनल सलाह जरूरी है।
निष्कर्ष
किडनी के मरीज बाजरे का सेवन कर सकते हैं। बाजरे का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे, किडनी की समस्या में बाजरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, किडनी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में लहसुन, बैरीज, क्रूसिफेरस सब्जियों और शकरकंद को डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, किडनी को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
बाजरा खाने के फायदे?
बाजरा में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
किडनी की समस्या होने पर व्यक्ति को थकान होने, कमजोरी होने, त्वचा में खुजली होने, पैरों और टखनों में सूजन आने, त्वचा में खुजली होने, पेशाब में बदबू आने, पेशाब के रंग में बदलाव होने, पेशाब के झागदार होने, मतली होने और भूख न लगने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
किडनी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, जामुन, फलियों, हेल्दी फलों, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। इससे किडनी के स्वास्थ्य को दुरुस्त करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 22, 2025 16:51 IST
Modified By : Priyanka SharmaNov 22, 2025 16:51 IST
Published By : Priyanka Sharma