-1753196915387.webp)
Does Low B12 Give You Headaches In Hindi: विटामिन-बी12 एक पोषक तत्व है, जो हमारे कई तरह के बॉडी फंक्शन के लिए आवश्यक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन-बी12 रेड ब्लड सेल्स प्रोड्यूस करने, नर्व हेल्थ मेंटेन करने और डीएनए सिंथेसाइस में मदद करता है। यही नहीं, विटामिन-बी12 की फूड को एनर्जी में कंवर्ट करने में भी अहम योगदान देता है। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और इसकी कमी होना हमारे लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसकी कमी होने पर ब्लड कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कई लोगों को विटामिन-बी12 की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या भी हो जाती है। सवाल है, क्या वाकई बी12 की कमी और सिरदर्द का आपस में कोई कनेक्शन है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से । (Kya B12 Ki Kami Se Sir Dard Hota Hai)
इस पेज पर:-
क्या बी12 की कमी के कारण सिरदर्द हो सकता है?- Does Low B12 Give You Headaches In Hindi
-1753197192927.jpg)
यह सच है कि बी12 की कमी होने पर कई तरह की पेरशानियां हो सकती हैं, जैसे ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है और नर्व फंक्शन में भी बाधाएं देखने को मिल सकती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई बी12 की कमी के कारण सिरदर्द होता है? इस पर एक्सपर्ट का कहना है, "हां, बी12 की कमी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जैसा कि यह आप जानते ही हैं कि बी12 नर्व फंक्शन में अहम रोल निभाता है। साथ ही रेड ब्लड सेल प्रोडक्शन के लिए भी इस पोषक तत्व को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर शरीर में बी12 की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से न्यूरोलॉजिकल लक्षण नजर आ सकते हैं। इनमें से एक सिरदर्द भी है। इसके अलावा, बी 12 की कमी के कारण एनीमिया भी हो सकता है।" कहने की बात ये है कि अगर शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो एनीमिया हो सकता है। एनीमिया के लक्षणों के तौर पर आपको थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्या देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और थकान किस विटामिन की कमी से होती है? जानें इनके स्रोत
बी12 की कमी के कारण सिरदर्द तो क्या करें?
प्रोफेशनल की मदद लें
अगर आपको अक्सर सिरदर्द रहता है। साथ ही कमजोरी और थकान भी बनी रहती है। इस तरह की स्थिति की अनदेखी न करें। जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं और यह कंफर्म करें कि आपका सिरदर्द विटामिन-बी12 की कमी के कारण हो रहा है। जैसे ही यह कंफर्म होता है कि शरीर में बी12 की कमी है, तो इसके अनुसार ट्रीटमेंट लें।
सप्लीमेंट लें
अगर आपकी बॉडी में बी12 की कमी हो रही है, तो इसकी बिल्कुल अनदेखी न करें। यह स्थिति आपको लंबे समय के लिए बीमार कर सकती है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट लें। आपको बता दें कि बी12 की कमी को पूरा करने के लिए कई तरह के बी12 सप्लीमेंट लिए जाते हैं। जैसे ओरल सप्लीमेंट, इंजेक्शन और नैजल स्प्रे। हालांकि, आपको सप्लीमेंट किस फॉर्म में लेना है और उसके कितने डोज लेने हैं, इस बारे में डॉक्टर सही सलाह देंगे।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में विटामिन बी12 की कमी होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें इसके बेस्ट सोर्स
डाइट में करें बदलाव
अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसमें मछली, अंडा, मीट और डेयरी प्रोडक्ट शामलि होते हैं। ये सभी चीजें विटामिन-बी12 का अच्छा स्रोत हैं। हां, इस बात का ध्यान रखें कि बी12 की अधिकता भी सही नहीं है। इसलिए, अगर आप बी12 कमी है, तो एक बार डायटीशियन की सलाह पर अपना डाइट प्लान बनवा लें।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
आपको कैसे पता चलेगा कि आपका बी12 कम है?
बी12 की कमी होने पर शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जैसे सिरदर्द, थकान, हाथ-पांव में झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी, चलने-फिरने में मुश्किलें आदि। कुछ गंभीर मामलों में भ्रम और मनोभ्रंश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।क्या बी12 की कमी को ठीक किया जा सकता है?
बी12 की कमी होने पर आपको विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट लेने चाहिए। जैसे-जैसे डाइट में सुधार होगा, अनहेल्दी चीजों से दूर होंगे। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, बी12 की कमी को दूर करने में काफी समय लगता है। इसलिए, इसके ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर की मदद लें और उनकी सलाह को पूरी तरह से फॉलो करें।खून की कमी से सिर दर्द होता है क्या?
खून की कमी से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। एनीमिया होने पर आपको थकान, सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खून की कमी की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होता है। सिर तक सही तरह से ऑक्सीजन और न्यूट्रिंट्स नहीं पहुंचने हेडेक हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 01, 2025 18:09 IST
Published By : Meera Tagore