Can Angioplasty Fail in Hindi: आज के समय में हार्ट से जुड़ी समस्याएं लोगों के जी का जंजाल बनती जा रही है। कम उम्र में ही युवाओं को हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और हार्ट से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हार्ट की कार्यक्षमता को ठीक रखने के लिए कई बार लोगों को एंजियोप्लास्टी तक करानी पड़ती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं एंजियोप्लास्टी भी फेल हो जाती है। एंजियोप्लास्टी असफल होने पर रक्त वाहिकाएं फिर से संकुचित हो सकती हैं, जिससे हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।
यही नहीं, एंजियोप्लास्टी फेल होने पर अगर स्टेंट लगाया जा रहा है तो वह भी ब्लॉक हो सकता है। अगर आप भी हार्ट के मरीज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें। इसके माध्यम से हम आपको यह बताएंगे कि क्या वाकई एंजियोप्लास्टी फेल हो सकती है या नहीं? इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल में Senior Director-Cardiac Surgeon डॉ. वैभव मिश्रा से बात की। (Kya Angioplasty Fail Ho Sakti Hai) -
क्या एंजियोप्लास्टी असफल हो सकती है? (Can Angioplasty Fail in Hindi)
डॉक्टर के मुताबिक हां, एंजियोप्लास्टी असफल हो सकती है। इसके पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। एंजियोप्लास्टी फेल होना मरीज के लिए एक चिंताजनक विषय हो सकता है। आमतौर पर एंजियोप्लास्टी इसलिए असफल होती है क्योंकि कई बार हार्ट में कई सारी ब्लॉकेज होती हैं ब्लॉकेज इतनी ज्यादा होती है कि उसे खोलने में कठिनाई होती है।
एंजियोप्लीस्टी कई लोगों में फेल हो सकती है, जिसके बाद मरीज का ब्लड फ्लो ठीक तरह से काम नहीं करता है। यही नहीं, कुछ मामलों में तो एंजियोप्लास्टी मरीज में दो बार भी फेल हो सकती है। इसलिए ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि, अपने डॉक्टर की सलाह मानें।
इसे भी पढ़ें - एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें दिल की किस बीमारी में किसकी पड़ती है जरूरत
एंजियोप्लास्टी फेल होने पर क्या होता है? (What Happens When Angioplasty Fails in Hindi)
अगर आपकी एंजियोप्लास्टी फेल हुई है तो इसका असर शरीर में कई तरीकों से देखने को मिल सकता है। एंजियोप्लास्टी के असफल होने पर रक्त वाहिकाएं न केवल दोबारा से संकुचित (How to Open Blood Vessels in Hindi) हो सकती हैं, बल्कि इससे मरीज को दोबारा से छाती में दर्द, सांस लेने में कठिनाई, छाती में भारीपन और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और हार्ट से जुड़ी समस्याएं दोबारा से हो सकती हैं। और तो और अगर एंजियोप्लास्टी फेल हो जाती है तो ऐसे में कई बार ओपन बाईपास सर्जरी करना जरूरी हो जाता है।
एंजियोप्लास्टी की जरूरत कब पड़ती है? (When is Angioplasty Needed in Hindi)
डॉक्टर के मुताबिक एंजियोप्लास्टी की जरूरत आमतौर पर तब पड़ती है जब आपको हार्ट अटैक आता है या हार्ट की रक्त वाहिकाएं संकुचित होने लगती हैं। यही नहीं, अगर आपको कोरोनरी आर्टरी डिजीज है या एंजिना की समस्या है तो भी डॉक्टर आपको एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दे सकते हैं।
कई बार पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के साथ-साथ कैरोटिड आर्टरी डिजीज होने पर भी एंजियोप्लास्टी करानी पड़ सकती है। अगर आपको हार्ट से जुड़ी अन्य समस्या है और उसमें दूसरे ट्रीटमेंट काम नहीं कर रहे हों तो ऐसे में भी एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी जा सकती है। एंजियोप्लास्टी हार्ट अटैक आने के दौरान या उसके तुरंत बाद होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें - एंजियोप्लास्टी होने के बाद नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन, हो सकते हैं नुकसान
एंजियोप्लास्टी फेल होने के क्या लक्षण हो सकते हैं? (Symptoms of Failed Angioplasty in Hindi)
- एंजियोप्लास्टी फेल होने पर छाती में दर्द हो सकता है साथ ही आपको सामान्य से ज्यादा थकान हो सकती है।
- एंजियोप्लास्टी फेल होने पर आपको सांस लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है।
- ऐसे में आपकी ईसीजी रिपोर्ट में बदलाव भी देखा जा सकता है।
- इस स्थिति में रक्त वाहिकाएं और संकुचित हो सकती हैं।
- इस स्थिति में आपको ज्यादा कमजोरी हो सकती है।
- एंजियोप्लास्टी फेल होने पर आपको ठंड भी लग सकती है।
FAQ
एंजियोप्लास्टी फेल होने पर क्या हो सकता है?
एंजियोप्लास्टी फेल होने पर आपका ब्लड फ्लो कम हो सकता है। इसके साथ ही आपको दोबारा से छाती में दर्द, सीने में भारीपन, सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही कमजोरी भी हो सकती है।कैसे पता चलेगा कि एंजियोप्लास्टी सफल है या नहीं?
अगर आपकी एंजियोप्लास्टी सफल हुई है तो आपको जल्दी से सांस लेने में कठिनाई नहीं होगी और सीने में दर्द की समस्या नहीं होती है। वहीं, अगर आपकी एंजियोप्लास्टी फेल हो गई है तो ऐसे में आपकी रक्त वाहिकाएं संकुचित हो सकती हैं।हार्ट में छल्ला क्यों डालते हैं?
हार्ट में स्टेंट या छल्ला डालने के पीछे का बड़ा कारण हार्ट में मौजूद धमनियों में ब्लॉकेज को दूर करना होता है। छल्ला या स्टेंट लगाने से हार्ट की ब्लॉकेज कम होती है।