Doctor Verified

क्या डायबिटीज में ज्यादा नींद आती है? जानें डॉक्टर से

Does diabetes make you feel sleepy in Hindi: डायबिटीज में आमतौर पर मरीज का ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे नींद ज्यादा आ सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज में ज्यादा नींद आती है? जानें डॉक्टर से


Does diabetes make you feel sleepy in Hindi: डायबिटीज एक जटिल समस्या बनती जा रही है। आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनियंत्रित खान-पान के चलते लोगों में डायबिटीज आम समस्या बनती जा रही है। डायबिटीज होने पर अन्य भी कई शारीरिक समस्याएं होने का खतरा रहती है। कुछ लोग डायबिटीज होने पर ज्यादा नींद आने की शिकायत करते हैं। हालांकि, डायबिटीज होने पर शरीर में कई प्रकार की जटिलताएं हो सकती हैं।

डायबिटीज में आमतौर पर मरीज का ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे नींद ज्यादा आ सकती है। ब्लड शुगर बढ़ने पर कई बार ज्यादा पेशाब आता है, जिससे नींद में कई बार बाधा भी आ सकती है। अगर आपको डायबिटीज है और बार-बार या ज्यादा नींद आती है तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ब्लड शुगर बढ़ने पर बार-बार पेशाब आने की भी समस्या भी हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से बातचीत की। (Kya Diabetes me Jyada Neend Aa Sakti Hai) - 

क्या डायबिटीज में ज्यादा नींद आती है?

डॉक्टर के मुताबिक डायबिटीज में ज्यादा नींद आ सकती है। दरअसल, अगर आपका ब्लड शुगर ज्यादा है तो ऐसे में थकान और सुस्ती ज्यादा महसूस होती है। थकान लगने के कारण आपको सामान्य से ज्यादा नींद आ सकती है। हाई ब्लड शुगर (हाइपरग्लाइसीमिया) (How to Control Blood Sugar) में खून सामान्य से ज्यादा गाढ़ा हो जाता है।

इसका असर आपकी कोशिकाओं पर पड़ता है। शरीर में अगर ब्लड ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो इसका सीधा असर आपकी ऊर्जा और थकान पर भी पड़ सकता है। इससे निश्चिततौर पर आपको थकान, सुस्ती और कमजोरी होने के साथ-साथ ज्यादा नींद आ सकती है। 

can diabetes makes you sleepy-inside

क्या ज्यादा सोना डायबिटीज से जुड़ा होता है? 

अगर आप बिना किसी कारण के जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो ऐसे में यह डायबिटीज से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में ज्यादा सोना किसी गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है। लेकिन, ज्यादातर मामलों में ज्यादा सोना टाइप 2 डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो ऐसे में इंसुलिन रेजिस्टेंस (How to Control Insulin Resistance) का भी संकेत हो सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो यह कई बार स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा हो सकता है। इसलिए ऐसे में बिना नजरअंदाज किए डॉक्टर से मिलना जरूरी है। 

डायबिटीज में ज्यादा नींद आने पर क्या करें?

  1. अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं और आपको ज्यादा नींद आती है तो ऐसे में अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है।
  2. डायबिटीज में ज्यादा नींद आने पर आपको अपने स्लीपिंग पैटर्न का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में दिनभर में 6 से 8 घंटे से ज्यादा नींद न लें।
  3. डायबिटीज में ज्यादा नींद आने पर आपको अपने तनाव को कम करने पर ध्यान देना चाहिए।
  4. डायबिटीज में ज्यादा नींद आने पर सोने से पहले शराब और कैफीन लेने से बचना चाहिए।
  5. ऐसे में आप लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने की जरूरत है।
  6. ऐसे में आपको खुद को हाइड्रेट रखने पर भी ध्यान देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - क्या डायबिटीज यीस्ट इंफेक्शन से परेशान हैं? जानें इससे छुटकारा पाने के टिप्स 

डायबिटीज में ज्यादा नींद आने के कारण

  1. डायबिटीज में ज्यादा नींद आने के कई कारण हो सकते हैं।
  2. अगर आप डायबिटीज में ज्यादा दवाएं खाते हैं तो इसका असर आपको नींद में बाधा के तौर पर देखने को मिल सकता है।
  3. अगर आपकी शुगर अनियंत्रित है तो ऐसे में नींद ज्यादा आ सकती है।
  4. डायबिटीज होने पर अगर आप डॉक्टर की सलाह भी नहीं लेते हैं तो ऐसे में ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है।

FAQ

  • कौन सी डायबिटीज खतरनाक होती है?

    आमतौर पर दोनों ही टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज खतरनाक होती है। दरअसल, यह एक प्रकार की ऑटोइम्यून डिजीज है, जो सेहत के लिए कई तरीके से प्रभावित हो सकती है। 
  • क्या डायबिटीज वाला व्यक्ति बहुत ज्यादा सोता है?

    ऐसा जरूरी नहीं कि डायबिटीज के सभी मरीजों को जरूरत से ज्यादा नींद आती हो, लेकिन कुछ मामलों में डायबिटीज होने पर आपको सामान्य से ज्यादा नींद आ सकती है। 
  • क्या डायबिटीज वाला व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है?

    डायबिटीज होने पर व्यक्ति आमतौर पर एक सामान्य जीवन जी सकते हैं। लेकिन, एक सामान्य जीवन जीने के लिए आपको डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

डायबिटीज का नर्व्स पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें दोनों के बीच का कनेक्शन

Disclaimer

TAGS