Can Diabetes Cause Periods to Stop in Hindi: डायबिटीज होने पर मरीज को अपने खान-पान को लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपनी ब्लड शुगर का ध्यान नहीं रख रहे हैं तो इससे आपको अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज में कई महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी समस्या की भी शिकायत करती हैं। कुछ महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि डायबिटीज के कारण पीरियड्स रुक सकते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि क्या सच में डायबिटीज होने पर पीरियड्स में रुकावट आ सकती है। दरअसल, डायबिटीज के दौरान शरीर में हार्मोन्स बदलते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने ग्रेटर नॉएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल Consultant - Internal medicine डॉ स्वप्निल शिखा से बात की। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या डायबिटीज के कारण पीरियड्स रुक सकते हैं?
डॉक्टर की मानें तो डायबिटीज के दौरान शरीर में हार्मोन्स में बदलाव होते हैं, जोकि डायबिटीज में दिखने वाला एक आम लक्षण है। हार्मोन्स बदलने पर आपके इंसुलिन बढ़ने के साथ ही इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है, जिसके चलते आपके पीरियड्स कई बार रुक सकते हैं। हालांकि, यह डायबिटीज से पीड़ित सभी महिलाओं के साथ नहीं होता है, लेकिन कुछ महिलाएं इसका शिकार जरूर हो सकता है। डायबिटीज बढ़ने पर ओवेल्यूशन भी असंतुलित हो सकता है, जिससे पीरियड्स असंतुलित हो सकता है। National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक भी टाइप 1 डायबिटीज के चलते आपको पीरियड्स में अनियमितता देखने को मिल सकती है।
डायबिटीज में पीरियड्स पर क्या प्रभाव पड़ता है?
डॉक्टर के मुताबिक डायबिटीज के दौरान पीरियड्स पर प्रभाव पड़ सकता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर महिलाओं के मासिक धर्म कई बार लंबा या कम हो सकता है। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज में ही आपके पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं। डायबिटीज होने पर कई बार पीरियड्स सामान्य से ज्यादा हेवी तो कुछ मामलों में लाइट पीरियड्स भी आ सकते हैं।
इसके साथ ही साथ कुछ महिलाओं में डायबिटीज बढ़ने के कारण पीरियड्स मिस्ड होने की भी समस्या देखी जा सकती है। इससे कई बार आपको फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पीरियड्स को बेहतर करने के लिए आपको डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहिए।
पीरियड्स रुकने के अन्य कारण
- अगर आपके पीरियड्स रुक रहे हैं या उनमें कोई अनियमितता है तो इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं।
- प्रेग्नेंसी को पीरियड्स के रुकने के पीछे का आम कारण माना जाता है।
- मासिक धर्म अचानक बंद होने के पीछे हार्मोनल इंबैलेंस भी एक बड़ा कारण माना जाता है।
- कुछ मामलों में थायरॉइड से जुड़ी समस्या भी पीरियड्स में होने वाली देरी का लक्षण हो सकता है।
- अगर आप जरूरत से ज्यादा दवाएं ले रहे हैं तो इससे भी पीरियड्स अचानक रुक सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - डायबिटीज पीरियड्स को कैसे करता है प्रभावित और क्या हो सकती हैं परेशानियां? एक्सपर्ट से समझें पूरी बात
डायबिटीज होने पर महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
- अगर आप डायबिटीज की मरीज हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
- अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो ऐसे में फाइबर से भरपूर डाइट लें और कैफीन और चाय पीने से बचें।
- इसके लिए आपको अपनी नींद को पूरी करने के साथ ही जंक और ऑयली फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।
- इसके लिए आप लोगों को शराब और स्मोकिंग करने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।
- ऐसे में आपको छोटे मील्स लेने के साथ ही ज्यादा कार्ब्स नहीं लेना है।
FAQ
क्या डायबिटीज होने से आपका पीरियड प्रभावित हो सकता है?
डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को अनियमित और लंबे समय तक मासिक धर्म नहीं होने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसे में पीरियड्स रुक भी सकते हैं।क्या ब्लीडिंग ब्लड शुगर को कम करती है?
रक्तस्राव या पीरियड्स में होने वाली ब्लीडिंग आपके ब्लड शुगर लेवल को कम नहीं करती है। अगर डायबिटीज में आपको पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग हो रही है तो ऐसे में डॉक्टर से मिलें।क्या गर्म पानी पीने से ब्लड शुगर कम होता है?
गर्म पानी पीना आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि डायबिटीज में गर्म पानी पीने से ब्लड शुगर कम होता है।