How to Protect Zika Virus during Pregnancy: पिछले कुछ समय से देश में जीका वायरस लोगों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। इस वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह वायरस अबतक 9 देशों में कुल 51 लोगों की जान ले चुका है। हालांकि, अन्य वायरस की तुलना में यह उतना खतरनाक या जानलेवा नहीं है। लेकिन व्यसको और बच्चों के लिए भी कई बार यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ मामलों में प्रेग्नेंट महिलाओं के जरिए यह वायरस शिशुओं तक भी पहुंच सकता है। (How Zika Infection spreads in babbies by Mother)
शिशु भी हो सकता है संक्रमित
शुक्रवार को journal eBioMedicine में छपी एक स्टडी के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान अगर मां जीका वायरस से संक्रमित है तो इसका असर शिशु पर भी देखा जा सकता है। ऐसे में शिशु को आगे चलकर इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में उनकी इम्यूनिटी में बड़े बदलाव भी देखे जा सकते हैं। वहीं, स्टडी की मानें तो कुछ महिलाएं ऐसी थीं, जो जीका से संक्रमित पाई गई थीं। इसका नतीजा था कि 5 फीसदी बच्चे या तो न्यूरोलॉजिकल विकारों के साथ जन्मे थे या कुछ में पैदा होने के साथ ही किसी प्रकार का फीजिकल डिसऑर्डर देखा गया था।
शिशु के विकास पर पड़ सकता है असर?
- जीका से संक्रमित होने के दौरान कई महिलाओं में तो इस वायरस के लक्षण भी नहीं देखे जाते हैं।
- प्रेग्नेंसी के दौरान अगर मां जीका वायरस से संक्रमित है तो संभव है कि शिशु को आगे चलकर इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में शिशु जन्म के साथ ही कमजोर इम्यूनिटी का शिकार हो सकता है।
- वहीं, कुछ मामलों में शिशु की ग्रोथ पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, ऐसा बहुत कम मामलों में देखा जाता है।
प्रेग्नेंसी में जीका वायरस से कैसे बचें?
- प्रेग्नेंसी के दौरान आपको जीका वायरस से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना है।
- इसके लिए आप वैक्सीन भी ले सकती हैं।
- जीका वायरस से बचने के लिए आपको मच्छरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
- जीका वायरस से बचने के लिए आपको अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से बचना है।