Dry Fruits for Strong Bones in Hindi: बढ़ती उम्र में लोगों को हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ता है। खासकर, महिलाओं को इसका सामना ज्यादा करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन करना शुरू कर देते हैं। आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स, हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। ड्राई फ्रूट्स खाने से जोड़ों और हड्डियों के दर्द में भी आराम मिलता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता से जानते हैं हड्डियों के लिए कौन-से ड्राई फ्रूट्स अच्छे होते हैं-
हड्डियों के लिए कौन-से ड्राई फ्रूट्स अच्छे हैं?- Which Dry Fruit is Good for Bones in Hindi
1. बादाम
हड्डियां मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में बादाम शामिल कर सकते हैं। बादाम में कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप अपनी डेली डाइट में बादाम शामिल कर सकते हैं। रोजाना बादाम खाने से हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है। आप भीगे हुए बादाम या फिर दूध के साथ बादाम का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बादाम और पिस्ता एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 लाभ, हेल्दी रहने के लिए डाइट में करें शामिल
2. काजू
हड्डियां मजबूत बनाने के लिए आप काजू का भी सेवन कर सकते हैं। काजू भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। काजू में कैल्शियम, फोलेट और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना काजू का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। हड्डियों के लिए काजू का दूध पीना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो भीगे हुए काजू भी खा सकते हैं। आपको बता दें कि काजू हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
3. खजूर
खजूर भी एक ड्राई फ्रूट है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खजूर का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर और सेलेनियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में खजूर शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप 5-6 खजूर लें। इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करें। इससे आपकी हड्डियों और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी।
4. अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है। इसके अलावा, अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी, विटामिन बी6 और फॉस्फोरस भी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके लिए आप 1-2 अखरोट की गिरी लें। रातभर इसे पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट अखरोट की गिरी खा लें। इससे आपकी हड्डियां और मस्तिष्क दुरुस्त होंगे।
इसे भी पढ़ें- हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम
5. अंजीर
अंजीर एक फल है। लेकिन जब यह सूख जाता है, तो ड्राई फ्रूट की लिस्ट में शामिल हो जाता है। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 अंजीर लें। इन्हें पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका सेवन करें, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आप चाहें तो अंजीर को दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं।
Read Next
क्या खाली पेट अदरक का पानी पीना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें यह फायदेमंद है या नुकसानदायक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version