Benefits Of Cashew Milk: कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। इस समस्या से बचने के लिए आज के समय में प्लांट बेस्ड मिल्क का प्रचलन बढ़ने लगा है। इसके अलावा, चावल का दूध, सोया का दूध, बादाम का दूध और ओट्स से बना दूध बाजार में दूध का विकल्प बनाने लगा है। काजू पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। आप भीगे हुए काजू के दूध को भी डेयरी प्रोडक्ट के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। इसमें आप काजू को भिगोकर इससे दूध बना सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, प्रोटीन, डायट्री फाइबर व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। काजू का इस्तेमाल सब्जियों की ग्रेवी को बनाने के लिए भी किया जाता है। काजू को भिगोकर खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, कब्ज को दूर करने में आराम मिलता है। इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट विनीत कुमार से जानते हैं काजू के दूध से होने वाले फायदे और इसे बनाने तरीका बताया गया है।
भीगे काजू का दूध पीने के फायदे और बनाने का तरीका | Benefits Of Drink Soaked Cashew Milk In Hindi
वजन को कम करने में सहायक
काजू को सीमित मात्रा में सेवन कर आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। जिन नट्स में फैट होता है, उनसे मोटापा बढ़ सकता है। काजू आपको हेल्दी फैट प्रदान करता है, जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। काजू के दूध को आप रोजाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : काजू खाने का सही समय क्या है? जानें इसे खाने से मिलने वाले फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाएं
काजू के दूध में कैल्शियम और और विटामिन के पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और बोन डेंसिटी आदि समस्या से बचाव होता है। उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए भी काजू से बने दूध को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक
काजू के दूध में हेल्दी फैट होता है, जो आपके हार्ट के लिए आवश्यक होता है। दरसअल, शरीर के अंदर एचडीएल और एलडीएल दो तरह के लिपिड (फैट का प्रकार) होते हैं। एचडीएल को हेल्दी फैट कहा जाता है, जबकि एलडीएल को खराब फैट कहा जाता है। काजू से आपको एचडीएल प्राप्त होता है। एचडीएल से आपका बेहतर तरह से कार्य करता है। जिससे आपको हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का खतरा कम हो जाता है।
आंंखों को स्वस्थ बनाएं
काजू से बने दूध का सेवन करने से आप फ्री रेडिकल्स की वजह से आंखों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। काजू में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके शरीर और आंखों की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।
इम्यून सिस्टम को करें बेहतर
काजू पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को पोषण प्रदान करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का काम करते हैं। इम्यून सिस्टम के बेहतर होने से आपको संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट काजू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें अधिक काजू खाने के नुकसान
काजू से दूध कैसे बनाएं ? How To Make Cashew Milk In Hindi
काजू का दूध बनाने के लिए आप करीब चार चम्मच काजू को रोस्ट कर लें। इसके बाद रोस्टेड काजूओं का मिक्सी में पेस्ट बना लें। जब काजूओं का पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे फिल्टर्ड पानी में मिलाकर घोल लें। यह दूध की तरह का तैयार हो जाएगा। यदि आपको इसका रंग हल्का सफेद लगे, तो आप काजू को पाउडर ज्यादा मिला सकते हैं।
अगर आपको पहले से ही किसी तरह का रोग है, तो ऐसे में डॉक्टरी सलाह के बाद ही काजू से बने दूध को डाइट में शामिल करें। कई बार अधिक काजू की वजह से पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं।