Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Doctor Verified

ब्रेस्ट मसाज के फायदे: डॉक्टर से जानें स्तनों को रेगुलर मसाज करने के 5 फायदे और इसका सही तरीका

Breast massage benefits: स्तनों की मालिश करने से महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है। साथ ही ब्रेस्ट मसाज से स्तनों का आकार भी बढ़ता है।

इस पेज पर:-


ब्रेस्ट मसाज के फायदे? स्तनों की मालिश करना काफी फायदेमंद होता है। इसे आप आसानी से खुद ही कर सकती हैं। स्तनों की मालिश करने से रक्त के प्रवाह में सुधार होता है। यह स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए काफी लाभकारी होता है। ब्रेस्ट मसाज से स्तनों का विकास भी होता है। ब्रेस्ट मसाज के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने  मणिपाल अस्पताल, ओल्ड एयरपोर्ट रोड की सलाहकार - प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉक्टर हेमानंदिनी जयरामन (Dr. Hemanandini Jayaraman, Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Manipal Hospital Old Airport Road) से बातचीत की-

ब्रेस्ट मसाज के फायदे - Breast massage benefits

ब्रेस्ट मसाज करना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्तनों के विकास में मदद करता है। साथ ही आपके तनाव को भी कम करता है। स्तनों की मालिश करने ब्लड सर्कुलेशन (breast blood circulation) भी बढ़ता है। जानें ब्रेस्ट मसाज के फायदे (breast massage benefits)

1. तनाव कम होता है (reduce stress level)

स्तनों की मालिश करके महिलाएं अपने तनाव, चिंता या स्ट्रेस के लेवल को कम कर सकती हैं। ब्रेस्ट मसाज शांत रहने में मदद करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक है। नियमित रूप से ब्रेस्ट की मसाज करके आप तनाव मुक्त रह सकते हैं। साथ ही इससे आप अच्छा भी महसूस करेंगे।

breast massage

2. प्रारंभिक अवस्था में स्तन कैंसर का पता लगेगा (breast cancer first stage symptoms)

नियमित रूप से स्तनों की मालिश करने आप स्तन कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगा सकते हैं। दरअसल, स्तन कैंसर होने पर स्तन पर गांठ होता है। ऐसे में जब रेगुलर ब्रेस्ट की मसाज की जाती है, तो हाथ पर गांठ महसूस हो जाती है। इससे स्तन कैंसर का पता पहले ही लग सकता है। यह आपके स्तन कैंसर से होने वाले परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - पुरुषाें काे भी हाे सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें महिलाओं और पुरुषाें के स्तन कैंसर में अंतर

3. लिम्फेडेमा से बचाव (lymphedema prevention)

स्तनों की मालिश करने से आपका शरीर लसिका तंत्र को उत्तेजित करता है। साथ ही आपके शरीर से विषाक्त तत्वों को भी तेजी से बाहर निकालता है। ब्रेस्ट की मसाज करने से लिम्फेडेमा का जोखिम भी कम होता है। 

4. ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ाए (improving milk flow breastfeeding)

स्तनों की मालिश करने से स्तनों के आसपास रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। साथ ही यह संवेदनशीलता को कम करके स्तनपान को भी बढ़ाता है। मालिश करने से स्तनों को गर्म करने और आसपास के ऊतकों को ढीला करने में मदद मिलती है। इससे दूध के प्रवाह में भी सुधार होता है। स्तनों की मालिश करने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ता है।

5. स्तनों के विकास में लाभकारी (does breast massage increase breast size)

जिन महिलाओं के स्तनों का पूरी तरह से विकास नहीं होता है, अकसर उन्हें स्तनों की मालिश करने की सलाह दी जाती है। स्तनों की मालिश करने से स्तनों में रक्त प्रवाह तेज होता है। इससे स्तनों की मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। आप किसी भी तेल की मदद से स्तनों की मालिश कर सकते हैं। 

breast massage benefits

6. मांसपेशियों के तनाव से राहत

कई बार छाती की मासंपेशियों में तनाव पैदा हो जाता है। इसकी वजह से महिलाओं को दर्द का एहसास होता है। लेकिन स्तनों की मालिश छाती की मांसपेशियों में तनाव को कम करके दर्द की मांसपेशियों से राहत मिलती है। यह आपको आराम करने में मदद करता है और आपकी छाती की मांसपेशियों पर तनाव को दूर करता है। 

इसे भी पढ़ें - स्तनों के साइज में अंतर: दोनों ब्रेस्ट क्यों होते हैं एक-दूसरे से अलग? जानें इसके 6 कारण

ब्रेस्ट मसाज कैसे करें? - How to massage breasts?

स्तनों की मालिश का फायदा आपको तभी मिलता है, जब आप सही तरीकों से ब्रेस्ट मसाज करते हैं। मालिश करने के लिए आप सर्कुलर मोशन और स्मूद स्ट्रोक दोनों तरीके आजमा सकती हैं। जानें ब्रेस्ट मसाज कैसे करें-

  • स्तनों की मसाज कनरे से पहले नहा लें।
  • स्तनों की मसाज करने के लिए सबसे पहले एक हाथ की चार उंगुलियों को ब्रेस्ट के ऊपर रखें। फिर दूसरे हाथ की चार उंगुलियों को ब्रेस्ट के नीचे रखें।
  • स्तनों की सर्कुलर मोशन में मसाज करना शुरू कर दें।
  • मसाज के सर्कुलर मोशन को 20-30 बार अपवर्ड और डाइनवर्ड डायरेक्शन में करें।

आप भी नहाकर अपने स्तनों की मालिश कर सकती हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। स्तनों की मालिश के लिए आप तेल का उपयोग कर सकती हैं।

Read Next

प्रेगन्नेसी के दौरान कौन से टीके लगवाने हैं जरूरी? डॉक्टर से जानें पूरी जानकारी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 01, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content