Brazil Nuts Benefits For Female In Hindi: ब्राजील नट एक प्रकार के नट हैं। हाल के सालों में आम लोगों के बीच इसका सेवन काफी बढ़ा है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पोषक तत्वों से भी भरपूर है। विशेषकर, महिलाओं की बात करें, तो उन्हें ब्राजील नट अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। असल में, ब्राजील नअ में कई ऐसे तत्व होते हैं, जैसे विटामिन, मिनरल्स, हेल्दी फैट, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इस लेख में हम डाइट एन क्योर की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानेंगे महिलाओं के लिए ब्राजील नट खाने के फायदे।
हार्मोन बैलेंस रहता है
डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "ब्राजील नट सेलेनियम का एक अच्छा स्रोत है। यह एक तरह मिनरल है, जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेलेनियम थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो मेटबॉलिज्म, ऊर्जा के स्तर को नियंत्रित करता है। साथ ही, पीरियड्स रेगुलर हो, इसमें भी मदद करता है।"
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए डाइट चार्ट: नाश्ते से लेकर रात के खाने तक महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए
फर्टिलिटी सपोर्ट करता है
ब्राजील नट्स में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला सेलेनियम भी महिलाओं में बेहतर फर्टिलिटी को भी सपोर्ट करता है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "यह एंटीऑक्सिडेंट के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। इसके अलावा, सेलेनियम महिलाओं की रिप्रोडक्टिव एबिलिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।"
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, मिलेगा भरपूर पोषण
थायराइड स्वस्थ रहता है
ब्राजील नट्स में आयोडीन भी होता है। यह भी एक महत्वपूर्ण मिनरल होता है। इसकी मदद से थायराइड ग्लैंड सही तरह से काम कर पाता है। आपको बता दें, थायराइड ग्लैंड मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और ऊर्जा स्तर को भी बढ़ाता हैं इसके अलावा, आयोडीन की मदद से हार्मोन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर सही ढंग से काम करने में सक्षम बनता है। ब्राजील नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप कई तरह की घातक बीमारी से बच सकते हैं। इसमें, हाइपोथायरायडिज्म जैसे विकार शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: वर्किंग महिलाओं के लिए ये है परफेक्ट डाइट चार्ट, मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व
हड्डियां मजबूत होती हैं
एक उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके लिए, महिलाओं को अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। ब्राजील नट ऐसा ही एक आहार है। वैसे भी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों को रोकने के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की जरूरत होती है। ब्राजील नट्स इन सभी खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हड्डियों को मजबूतू करने, फ्रैक्चर या हड्डी से संबंधित रिस्क को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।
कार्डियोवास्कुलर सपोर्ट मिलता है
ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित ब्राजील नट्स में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, हार्ट हेल्थ पर अच्छा प्रभाव डालता है। ये स्वस्थ फैट एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, रक्तचाप को कम करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
मूड स्विंग्स कम होते हैं
डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, “ब्राजील नट्स अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन का एक नेचुरल स्रोत है, जो सेरोटोनिन के उत्पादन में शामिल होता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो कि मूड को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेरोटोनिन का पर्याप्त स्तर बेहतर मूड, स्ट्रेस कम करने ओर मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में योगदान कर सकता है।”
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ब्राजील नट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन उच्च सेलेनियम सामग्री के कारण इनका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेलेनियम के सेवन से सेलेनोसिस हो सकता है, जिससे नाखून खराब होना, बालों के झड़ने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। वयस्क महिलाओं के लिए एक दिन में लगभग 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, संतुलित आहार के हिस्से के रूप में ब्राजील नट्स को शामिल करने से महिलाओं को कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन, इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
image credit: freepik