वर्किंग महिलाओं के लिए ये है परफेक्ट डाइट चार्ट, मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

वर्किंग महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सुबह के वक्त बच्चों को तैयार कर के स्कूल भेजना, पति को सारी चीजें बताना और साथ में घर का काम करने के चलते उनकी खुद की सेहत काफी प्रभावित होती है। जो महिलाएं घर पर रहती हैं वह फिर भी दिनभर कुछ हेल्दी खाकर आराम कर लेती हैं, लेकिन वर्किंग महिलाओं के लिए परफेक्ट डाइट चार्ट लेना एक चैलेंस हो जाता है। जबकि जरूरी है कि कामकाजी महिलाएं ऐसी डाइट लें जिससे उन्हें भरपूर पोषक तत्व मिल सके। घर व बाहर का काम करते हुए अक्सर महिलाएं जल्दीबाजी में अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्किंग महिलाओं के लिए ये है परफेक्ट डाइट चार्ट, मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

वर्किंग महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सुबह के वक्त बच्चों को तैयार कर के स्कूल भेजना, पति को सारी चीजें बताना और साथ में घर का काम करने के चलते उनकी खुद की सेहत काफी प्रभावित होती है। जो महिलाएं घर पर रहती हैं वह फिर भी दिनभर कुछ हेल्दी खाकर आराम कर लेती हैं, लेकिन वर्किंग महिलाओं के लिए परफेक्ट डाइट चार्ट लेना एक चैलेंस हो जाता है। जबकि जरूरी है कि कामकाजी महिलाएं ऐसी डाइट लें जिससे उन्हें भरपूर पोषक तत्व मिल सके। घर व बाहर का काम करते हुए अक्सर महिलाएं जल्दीबाजी में अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखती है। जबकि कामकाजी महिलाओं का खान-पान आम महिलाओं की अपेक्षा और भी न्यूट्रीशियस और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को कुछ ऐसा खाना चाहिए जिससे उन्हें ऊर्जा मिल सकें। आज हम वर्किंग महिलाओ के लिए एक ऐसा डाइट चार्ट बता रहे हैं जो उन्हें फिट रखने में काफी मदद करेगा साथ ही उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : फास्फोरस की कमी से कमजोर होते हैं दांत और मसूड़े, इन आहारों से करें इसकी पूर्ति

नाश्ते में ले हल्के फूड्स

कामकाजी महिलाओं को सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सुबह के समय आपके शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है, ऐसे में नाश्ता बहुत जरुरी है। घर से निकलने से पहले नाश्ते में आप दूध, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स या सैंडविच खा सकती हैं। सुबह के नाश्ते में विटामिन ए वाले फल जैसे सेब, पपीता व स्ट्राबेरी खाना काफी फायदेमंद होता है। समय की कमी के चलते अगर आप यह सब नहीं खा सकती हैं तो सिर्फ एक गिलास दूध और कोई फल भी ले सकती हैं। इसके अलावा थोड़े से ड्राईफ्रूट्स अपने साथ रख लें समय मिलने पर खा लें।

लंच में पीनर या अण्डा

कामकाजी महिलाओं के लंच व नाश्ते में चार से पांच घंटे का ही अंतर होना चाहिए। लंच में स्वास्थ्यवर्धक आहार होना चाहिए जिससे आप चुस्त दुरुस्त रहें। अपने लंच में सब्जी, दाल, दही व चपाती को शामिल करें। हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं जैसे ब्रोकली, पालक आदि का सेवन करें या कम तेल में बनी पनीर की भुजिया भी लंच में ले सकती हैं। अगर आप अंडा खाती है तो हरी सब्जी और दाल की जगह अंडे की भुजिया खा सकती हैं। लंच में सलाद का सेवन जरूर करें। सलाद में शिमला मिर्च, खीरा, ककड़ी, सलाद का पत्ता, किशमिश और थोड़ा-सा नींबू डालकर खाएं। जिससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा।

डिनर में ज्यादा न खाएं

रात का खाना हमेशा सोने से दो या ढाई घंटे पहले खा लेना चाहिए। इससे खाने को पचने का पूरा समय मिल जाता है। रात में बिना खाना खाए नहीं सोना चाहिए। खाने में अधिक तली भुनी चीजों का सेवन नहीं करें। कोशिश करें कि गेंहू की चपाती और कम मसालेवाली सब्जी खाएं। ऐसा खाना पचने में आसान होता है और इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Diet In Hindi

Read Next

साईकिल चलाते हैं तो डिनर में खाएं उबला हुआ आलू, शरीर में आएंगे ये 6 बदलाव

Disclaimer