पुराने समय से एसेंशियल ऑयल का प्रयोग स्किन और बालों के लिए औषधि के रूप में किया जाता है। यही नहीं ये एसेंशियल ऑयल बहुत से अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। इनकी खुशबू से मूड स्विंग्स को कम किया जा सकता है। आपको जान कर हैरानी हो सकती है कि इनका प्रयोग करने से पुरुष और महिलाओं की फर्टिलिटी भी बढ़ सकती है। सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर अनूप धीर के मुताबिक एसेंशियल ऑयल का प्रयोग चाहे महिला हो या पुरुष दोनों की फर्टिलिटी पर पॉजिटिव इफेक्ट्स देता है। इन ऑयल से स्ट्रेस कम और मूड ठीक होता है। साथ ही इन ऑयल का प्रयोग स्पर्म की क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों को बेहतर बनाता है। हालांकि इनसे सही लाभ प्राप्त करने के लिए इनका सही प्रयोग करना भी काफी जरूरी होता है इसलिए आपको काफी ध्यान से ही इनका प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं किस तरह एसेंशियल ऑयल आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ और प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक एसेंशियल ऑयल
1. कैलेंडिला
यह ऑयल एंटी इन्फ्लेमेटरी होता है जो मेंस्ट्रुअल साइकिल को नियमित करने में मदद तो करता ही है साथ ही उस समय होने वाले दर्द और असहजता को भी यह ऑयल कम कर सकता है। कुछ हद तक ओवेरियन सिस्ट के केस में भी आराम पहुंचाने में सहायक है। इस लिए इसे फर्टिलिटी बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है।
2. क्लेरी सेज
यह ऑयल शरीर में एस्ट्रोजन नाम के हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है और ऐसे ही सारे हार्मोन को संतुलित करने और सेक्स ड्राइव बूस्ट करने में मदद करता है, जिसका कंसीव करने में एक काफी महत्त्वपूर्ण रोल होता है। इस प्रकार यह ऑयल फर्टिलिटी के चांस बढ़ाता है।
3. यूकालिप्टस
इस ऑयल की खुशबू से दिमाग और शरीर में एक सूदिंग इफेक्ट आता है। यह सर्वाइकल म्यूकस के उत्पादन को बढ़ाता है और यूटरीन फाइब्रॉयड को ठीक करने में मदद करता है। सर्विकल और पोस्ट इंफेक्शन से ठीक करने में भी यह तेल काफी सहायक है।
4. फेनेल
यह ऑयल भी हार्मोन के फंक्शन में सुधार लाने में मदद करता है। यह मेंस्ट्रुअल साइकिल को नियमित करने में काफी सहायक है। यह तेल फाइटो एस्ट्रोजेनिक ऑयल होता है और इसकी मदद से भी महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ते हैं जो कंसीव करने के चांस बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें : दांतों का पीलापन दूर करेगी मूली, जानें इस्तेमाल का तरीका
पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक एसेंशियल ऑयल
1. एंजेलिका : यह एसेंशियल ऑयल नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में मदद करता है और आपकी इंटिमेसी को भी बढ़ाता है। यह सारे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को एक तरह से एनर्जी से भरपूर करने में सहायक है। इस प्रकार यह पुरुषों की सेक्स ड्राइव बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
2. बेसिल : यह ऑयल दिमाग को शांत करता है और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को स्टिमुलेट करता है। इस तेल के साथ एक रिलैक्सिंग मसाज की जा सकती है। इससे केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी काफी लाभ मिलते हैं।
3. क्यूमिन : यह एसेंशियल ऑयल आपके मूड को ठीक करने में और स्ट्रेस और कम करने में काफी हेल्पफुल है। यह स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे फर्टिलिटी में सुधार आता है और कंसीव करने के चांस बढ़ते हैं।
4. साइप्रेस : यह ऑयल टेस्टोस्टरोन लेवल को बढ़ाने में मददगार होता है। यह सर्कुलेशन को इंप्रूव करने में सहायक है और एनर्जी को पूरे शरीर में वितरित करता है जिससे सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
5. रोज : यह एसेंशियल ऑयल सेक्सुअल डिस इंफेक्शन को सुधारता है। इससे मूड ठीक होने में भी काफी मदद मिलती है और सेक्स ऑर्गन भी काफी मजबूत होते हैं।
इसे भी पढ़ें : पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने का उपाय : पेट की कमजोर मांसपेशियों को मजबूत करने के 6 घरेलू उपाय
यह सारे एसेंशियल ऑयल ही किसी न किसी तरह से महिलाओं और पुरुषों का मूड अच्छा करने के साथ साथ उनकी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इनका प्रयोग कर सकते हैं, जिससे आपको मन चाहे नतीजे मिल सकें। इनसे केवल शारीरिक सुख ही नहीं बल्कि मानसिक सुख भी प्राप्त किए जा सकते हैं जैसे मूड ठीक रहना और चिंता से दूरी बनाना आदि। लेकिन किसी भी ऑयल के प्रयोग से पहले एक बार एक्सपर्ट से कंसल्ट जरूर करें।
all images credit: freepik