दांतों का पीलापन दूर करेगी मूली, जानें इस्तेमाल का तरीका

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए मूली का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है, जानें दांतों में मूली का इस्तेमाल करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों का पीलापन दूर करेगी मूली, जानें इस्तेमाल का तरीका


अच्छी पर्सनालिटी और चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए दांतों का साफ और अच्छा होना बहुत जरूरी है। मौजूदा समय में लोग खानपान की गड़बड़ी के कारण लोग दांतों से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। दांतों का पीलापन लोगों की मुस्कान और व्यक्तित्व दोनों पर नकारात्मक असर डालता है। दांत की सही ढंग से साफ-सफाई न होने की वजह से, दूषित पानी आदि के सेवन से भी दांतों के पीलापन की समस्या हो सकती है। तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से भी दांतों में पीलापन की समस्या होती है और दांत खराब हो जाते हैं। जंक फूड, कलर्ड फूड्स के सेवन भी आपके दांतों में पीलापन की समस्या हो सकती है। दांत के पीलापन को दूर करने के लिए मूली का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूली का प्रयोग कर आप दांतों के पीलापन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

दांतों के पीला होने की समस्या क्यों होती है? (Tooth Discoloration Causes)

Radish-For-Tooth-Discoloration

आज के समय में कम उम्र के लोगों में भी दांतों से जुड़ी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। दांत से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण खानपान से जुड़ी गलत आदतें और खराब जीवनशैली है। दांतों की सही ढंग से साफ-सफाई करने से दांतों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। दांत का पीला पड़ना या दांतों के रंग में बदलाव की समस्या अक्सर खानपान और जीवनशैली से जुड़ी होती है। डेंटल हाइजीन न फॉलो करना या कभी-कभी दांतों में पीलापन अनुवांश‍िक भी होता है। ऐसा नहीं है क‍ि दांत का रंग पहले जैसा नहीं हो सकता पर आपको समय रहते डेंट‍िस्‍ट से संपर्क करना चाह‍िए। दांत के पीले होने का सबसे बड़ा कारण भोजन के बाद दांतों को सही ढंग से साफ न करना और तंबाकू आदि का सेवन करना है। अगर आप रोजाना सही ढंग से अपने दांतों को ब्रश करते हैं तो यह समस्या नहीं होती है। इसके अलावा दूषित पानी का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : World Oral Health Day 2020: दांतों और मसूड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 10 ओरल केयर टिप्स

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए मूली का इस्तेमाल (Tips To Use Radish For Tooth Discoloration) 

वैसे तो मूली का इस्तेमाल सलाद के रूप में सबसे ज्यादा किया जाता है लेकिन इसमें मौजूद गुण इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। दांतों से जुड़ी समस्याओं में भी मूली बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप दांतों के पीलेपन की समस्या का शिकार हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी मूली का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में मूली को कई समस्याओं को दूर करने के लिए औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। दांतों के पीलेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मूली को छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को आप दांतों पर कुछ देर के लिए रगड़ें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से दांत के पीलेपन की समस्या में फायदा मिलता है।

दांतों को हेल्दी रखने के लिए टिप्स 

  • खाने के बाद मुंह की अंदरुनी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • ब्रश करते समय दांतों को अच्छी तरह से और आराम से साफ करें।
  • टंग क्लीनर से जीभ को अच्छी तरह साफ करें।
  • दांतों की सफाई के लिए कठोर ब्रश की बजाय कोमल ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • रात में डिनर करने के बाद सोने से पहले भी ब्रश करें।
  • ब्रश करते समय ध्यान रखिए कि खाने का कोई टुकडा दांतों के बीच फंसा तो नहीं है।
  • कुछ भी खाने के बाद अगर ब्रश नहीं कर सकते हैं तो पानी से दांतों की सफाई कर लेनी चाहिए।
  • अच्छे दांत सेहत और सुंदरता की निशानी होती है। इसलिए अपने दांतों का ख्याल जरूर रखें।
  • रोजाना फ्लास किया करें। ऐसा करने से  आपके दांतों एवं मसूड़ों के उन भागों से भी बैक्‍टीरिया, खाद्य कणों एवं प्‍लेक की सफाई हो जाती है जहाँ तक आपका टूथब्रश नहीं पहुंचता। इसके पश्चात ठीक से कुल्ला करें।

इसे भी पढ़ें :  क्यों पीले हो जाते हैं बच्चों के दांत? जानें कारण और दांतों का पीलापन दूर करने के आसान उपाय

इन टिप्स को फॉलो करने से आप दांतों से जुड़ी समस्याओं का शिकार होने से बच सकते हैं। दांतों के पीलेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूली का कुछ दिनों तक इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है।

(All Image Source - Freepik.com) 

Read Next

बार-बार पेशाब आना है ओवर एक्टिव ब्लैडर का संकेत, समस्या दूर कर सकते हैं ये 8 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version