तेजी से वजन घटाने के लिए दिन में 1 बार खाएं ये उबला हुआ सलाद, जानें बनाने का तरीका

वजन कम करने के लिए बॉयल्ड वेजिटेबल सलाद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसे तैयार करने का तरीका और फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
तेजी से वजन घटाने के लिए दिन में 1 बार खाएं ये उबला हुआ सलाद, जानें बनाने का तरीका


आज के समय में खानपान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल के कारण लोग मोटापे की समस्या का शिकार हो रहे हैं। वजन कम (Weight Loss in Hindi) करने के लिए लोग तमाम तरह के डाइट प्लान और एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करते हैं। सही डाइट और लाइफस्टाइल का पालन करने से आप बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वजन कम करने के लिए सही डाइट का का होना बहुत जरूरी है। वजन कम करने के लिए सलाद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सलाद के सेवन से आपको बार-बार भूख लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और साथ ही इससे आपके शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी भी नहीं जायेगी। वजन कम करने के लिए उबला सलाद (बॉइल्ड सैलेड) का सेवन बहुत उपयोगी होता है। आप घर पर आसानी से यह सलाद बना सकते हैं जिसके सेवन से न सिर्फ आपको वजन कम करने में फायदा मिलेगा बल्कि इसके सेवन से आपके शरीर में पर्याप्त पोषक तत्वों की आपूर्ति भी होती रहेगी।

वजन कम करने के लिए उबला सलाद (Boiled Vegetable Salad For Weight Loss)

Boiled-Vegetable-Salad-For-Weight-Loss

मोटापे की समस्या के कारण लोगों में तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शारीरिक एक्टिविटी या व्यायाम आदि की कमी के कारण लोगों में मोटापा बढ़ रहा है। मोटापा कम करने के लिए डाइट का पालन और एक्सरसाइज नियमित रूप से करना चाहिए। उबले हुए वेजिटेबल सैलेड का सेवन वजन कम करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका रोजाना सेवन कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। मिक्स वेजिटेबल सलाद को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसमें आप अपने हिसाब से भी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए बहुत से लोग उबले हुए सलाद का सेवन करते हैं लेकिन कई बार लोग जानकारी के अभाव में इसका गलत तरीके से सेवन करने लगते हैं। इसकी वजह से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। सही तरीके से सब्जियों को मिलाकर उबला हुआ सलाद बनाने से आपको तेजी से वजन कम करने में फायदा मिलेगा। डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए भी यह सलाद बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में मददगार है ये लो कैलोरी सलाद, जानें इसकी रेसिपी और खाने के फायदे

कैसे बनाएं वजन कम करने के लिए बॉइल्ड सैलेड? (Boiled Vegetable Salad For Weight Loss Recipe)

वजन कम करने के लिए सलाद का सेवन बहुत उपयोगी होता है। सही मात्रा में सब्जियों का इस्तेमाल कर आप आसानी से यह सलाद घर पर बना सकते हैं। 

आवश्यक सामग्री -

  • 1 हरी शिमला मिर्च
  • 1 पीली शिमला मिर्च 
  • 10 हरी बीन्स
  • 1 चम्मच जैतून का तेल
  • 1-2 हुए टमाटर
  • 3 बेबी कॉर्न
  • 2 कटी हुई गाजर
  • 1 ब्रोकली

Boiled-Vegetable-Salad-For-Weight-Loss

इसे भी पढ़ें :  वजन घटाना है तो डिनर में खाएं ये 5 तरह के सलाद, बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म और पेट की चर्बी होगी कम

बनाने का तरीका 

वजन कम करने के लिए उबला सलाद बनाना बहुत ही आसान है। इसे घर पर तैयार करने के लिए इस तरीके को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ब्रोकली को लेकर गर्म पानी में कुछ देर उबालें।
  • इसके बाद इसे अच्छे से छान लें।
  • अब बाकी सभी सब्जियों को पीस में काट लें और अच्छे से धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद सभी सब्जियों को पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए उबालें।
  • अब एक कढ़ाई में जैतून का तेल डालें और इसमें बेबी कॉर्न डाल दें।
  • अब इसमें बाकी सभी सब्जियों को डालकर धीमी आंच में हल्का गर्म करें।

उबला सलाद खाने के फायदे ( Boiled Vegetable Salad Benefits in Hindi)

  • उबला सलाद खाने से आपको तेजी से वजन कम करने में फायदा मिलता है।
  • इस सलाद में मिनरल्स, विटामिन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
  • इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। 
  • शरीर में पोषक तत्वों की सही आपूर्ति होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने के लिए फॉलो करें ये साउथ इंडियन डाइट चार्ट, जानें क्या खाएं और कैसे खाएं

इस सलाद का सेवन नियमित रूप से करने से तेजी से वजन कम होता है और शरीर में सही ढंग से पोषक तत्वों की आपूर्ति बनी रहती है। ग्रीन वेजिटेबल सलाद में आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको डायबिटीज, हाइपरटेंशन की समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

रात में कितना पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version