वजन को कम करने के लिए सलाद खाएं

By Ambika Kimothi
14 Feb 2022, 11:54 IST

आप वजन को कम करने के लिए इन सलाद का सेवन कर सकते हैं। सलाद का सेवन करने से आपको फाइबर और कम कैलोरी युक्त आहार मिलता है, जिससे वजन कम होने में सहायता होती है।

पत्तागोभी का सलाद

पत्तागोभी का सलाद खाएं। ये आपका वजन तेजी से कम करता है। आप स्वाद के लिए इसमें टमाटर भी मिला सकते हैं। इससे आपको विटामिन ए और विटामिन सी मिलेगा, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।

कीवी का सलाद

कीवी में बहुत ही कम कैलोरी होती है, जो आपके वजन को बढ़ने से रोकती है। साथ ही ये आपके ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करती है।

कॉर्न का सलाद

कॉर्न फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और आपके वजन को कम करने में सहायक होता है। आप इसमें ब्रोकली और शिमला मिर्च मिलाकर खा सकते हैं।

मूली का सलाद

मूली उच्च फाइबर युक्त सब्जी है, जो सर्दियों में वजन कम करने में काफी सहायक हो सकती है। साथ ही ये कैलोरी में बहुत ही कम होती है।

स्प्राउट का सलाद

आप सुबह के समय स्प्राउट का सेवन कर सकते हैं। इससे वजन कम करने में सहायता मिलेगी और शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा। आप स्प्राउट के लिए मूंग, चना, टमाटर, अदरक और मूली का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीन्स का सलाद

बीन्स फाइबर में अधिक और कैलोरी में बहुत कम होते हैं। इसका सेवन करने से भी आपका वजन कम हो सकता है। इसे आप आज से अपनी डाइट में शामिल करें।

सलाद-

फल या सब्जी को बारीक काटें।

अब कढ़ाई में ऑलिव ऑयल गर्म करें।

फिर तैयार फल और सब्जी को कढ़ाई में डालें।

इसे धीमी आंच पर पकाएं।

बाद में नींबू, जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें।

फिर इसका सेवन करें।

नोट-

किसी चीज से एलर्जी होने पर न खाएं।

आप स्वाद के लिए सलाद में शिमला मिर्च और धनियां डाल सकते हैं।

कोई विशेष समस्या होने पर खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

वजन कम करने के अन्य टिप्स

वॉक पर जाएं

पर्याप्त पानी लें

पर्याप्त नींद लें

तनाव कम करें

एक्सरसाइज या योग करें

वजन कम करने के लिए आप इन सलाद का सेवन कर सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com