Doctor Verified

काले अंगूर की शिकंजी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

शरीर को एनर्जी देने और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए काले अंगूर की शिकंजी का सेवन फायदेमंद है, जाने इसे तैयार करने के तरीके के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
काले अंगूर की शिकंजी पीने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका


अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंगूर के स्वाद की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। काले अंगूर का सेवन भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। शरीर को थकान से दूर करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए काले अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। काले अंगूर के फायदे (Black Grapes Benefits in Hindi) शरीर के लिए अनेकों हैं। इसके सेवन से शरीर तरोताजा बना रहता है और शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। बदलते मौसम में काले अंगूर की शिकंजी (Black Grapes Shikanji) का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और थकान आदि को दूर करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये विस्तार से जानते हैं काले अंगूर के शिकंजी की रेसिपी और इसके फायदे के बारे में।

काले अंगूर की शिकंजी के फायदे (Black Grapes Shikanji Benefits)

Black-Grapes-Shikanji-Benefits

काले अंगूर का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी के मुताबिक काले अंगूर में इसमें शरीर के लिए फायदेमंद हाई पोटेशियम, और डाइटरी फाइबर होते हैं जो शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसके अलावा काले अंगूर में शरीर के लिए फायदेमंद राइबोफ्लेविन मौजूद होता है जो सिरदर्द और माइग्रेन जैसी गंभीर समस्या में भी उपयोगी माना जाता है। काले अंगूर की शिकंजी को बदलते मौसम में शरीर को एनर्जी देने के लिए बहुत अच्छा ड्रिंक माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन के की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर की शिकंजी का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर की बीमारी का खतरा भी कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और कैरोटीनॉयड कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। काले अंगूर की शिकंजी के सेवन से शरीर को मिलने वाले प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : अंगूर के दाने में छिपा है इन 7 बीमारियों का इलाज

1. काले अंगूर की शिकंजी का नियमित सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इसमें मौजूद विटामिन, पोटेशियम और फाइबर हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और इसका नियमित सेवन शरीर के ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने का काम करता है।

2. सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या में काले अंगूर की शिकंजी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बार-बार बने रहने वाले पुराने सिरदर्द को दूर करने के लिए रोजाना इसका सेवन बहुत उपयोगी होता है। लेकिन यह ध्यान रहे कि किसी भी तरह के औषधीय इस्तेमाल से पहले इसके बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

3. बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए भी काले अंगूर की शिकंजी बहुत उपयोगी मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई बालों को मजबूत बनाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। काले अंगूर में प्रोएंथोसायनिडिन और रेस्वेराट्रोल पाए जाते हैं जो कि दाग-धब्बों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

Black-Grapes-Shikanji-Benefits

इसे भी पढ़ें : काले अंगूर के फायदे: डायबिटीज में काले अंगूर खाना है फायदेमंद, जानें इसके 5 कारण

4. काले अंगूरों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन नामक कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो रेटिना को स्वस्थ रखता है और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने मदद करते हैं। डायबिटीज की समस्या में आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए काले अंगूर की शिकंजी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

5. काले अंगूर में भरपूर मात्रा में रेस्वेराट्रोल और क्वेरसेटिन होते हैं। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट यौगिक जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करते हैं और दिल को इनसे होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। 

6. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए काले अंगूर की शिकंजी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण आंत के बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और मेटाबोलिज्म को भी सही करते हैं। इससी वजह से डायबिटीज में कब्ज की समस्या नहीं होती है। 

काले अंगूर की शिकंजी बनाने का तरीका (Black Grapes Shikanji Recipe in Hindi)

आप घर पर आसानी से काले अंगूर की शिकंजी बना सकते हैं। घर पर बनी शिकंजी शुद्ध और स्वादिष्ट भी होती है इसलिए इसके फायदे भी मार्केट में मिलने वाली शिकंजी से ज्यादा होते हैं। काले अंगूर की शिंकजी बनाने के लिए इस तरीके को अपनाएं।

आवश्यक सामग्री -

1 कप काले अंगूर
2 चम्मच चीनी
1 नींबू
आधा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार सेंधा नमक
पुदीने की टहनी
सोडा वाटर (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका -

  • काले अंगूर की शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले आप अंगूर को धोकर साफ कर लें। 
  • इसके बाद इसका रस जूसर या मिक्सर के द्वारा निकाल लें।
  • इसके बाद आप इस जूस को अच्छी तरह से छानकर निकाल लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच चीनी डालकर हल्का उबालें।
  • चीनी डालने के बाद रस जब हल्का गाढ़ा हो जाए तब तक उबालें।
  • इसके बाद इसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्ती और चाट मसाला आदि डालें।
  • और इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें :  काले अंगूर के फायदे: डायबिटीज में काले अंगूर खाना है फायदेमंद, जानें इसके 5 कारण

काले अंगूर की शिकंजी को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। बदलते मौसम में शरीर को एनर्जी देने के लिए और थकान दूर करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। किसी भी तरह की बीमारी या खानपान से जुड़ी समस्या होने पर इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

(All Image Source - Freepik.com) 

 

Read Next

वजन घटाने में मदद करेगा ये होममेड वेट लॉस प्रोटीन पाउडर , जानें बनाने का तरीका और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version