Best Food Combinations for Good Health in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। कोई ड्राई फ्रूट्स, तो कोई फलों और सब्जियों का सेवन करता है। इसके अलावा, कई लोग जीरा और धनिया पानी भी पीते हैं। कुछ फूड्स को अलग-अलग खाना फायदेमंद होता है, तो कुछ को एक साथ मिलाकर खाना ज्यादा लाभकारी होता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें एक साथ खाने से शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। डॉ. दीपिका राणा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन के बारे बताया है, जिन्हें खाने से शरीर को जबरदस्त लाभ मिलते हैं।
1. चावल और दही
डॉ. दीपिका बताती हैं, 'चावल और दही का कॉम्बिनेशन अमृत के समान है। चावल और दही को एक साथ खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। चावल और दही का मिश्रण डायरिया रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।' अगर आपको दस्त की समस्या है, तो चावल और दही को एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। चावल और दही को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर इनके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।
2. तरबूज और गुड़
अक्सर कहा जाता है कि तरबूज के साथ कोई अन्य फूड नहीं खाना चाहिए। खासकर, पानी के साथ तरबूज खाने से मना किया जाता है। लेकिन तरबूज और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। तरबूज और गुड़ को एक साथ खाने से आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही, शरीर में पानी की पूर्ति भी होती है। गर्मियों में आप तरबूज और गुड़ को एक साथ ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं खजूर और शहद, मिलेंगे ये 5 फायदे
3. खजूर और दूध
अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो आपके लिए खजूर और दूध का कॉम्बिनेशन अच्छा साबित हो सकता है। खजूर और दूध को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलते हैं। इससे मांसपेशियों का तेजी से विकास होता है और वजन भी बढ़ने लगता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 2-3 खजूर डालें और उबाल लें। अब इस दूध को छानकर पी लें। आप चाहें तो खजूर को भी चबाकर खा सकते हैं।
4. केला और इलायची
केला और इलायची का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए काफी अच्छा साबित होता है। केला और इलायची को एक साथ खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। केला और इलायची खाने से अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप केले के साथ इलायची का सेवन करेंगे, तो शरीर इनके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेगा।
इसे भी पढ़ें- इलायची केला खाने से सेहत को मिलते हैं कई खास फायदे
5. खरबूजा और चीनी
आप चाहें तो खरबूजे के साथ चीनी का भी सेवन कर सकते हैं। डॉ. दीपिका राणा की मानें तो खरबूजा और चीनी का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आप खरबूजे में चीनी मिलाकर खा सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और आप एनर्जेटिक रहेंगे।
View this post on Instagram
डॉ. दीपिका राणा बताती हैं कि आप इन कॉम्बिनेशन का सेवन लगातार एक महीने तक कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। लेकिन अगर आपको कोई शारीरिक बीमारी है, तो इनका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version