Doctor Verified

सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर पिएं हल्दी और शहद , मिलेंगे अनोखे फायदे

Benefits Of Turmeric And Honey Water: रोजाना खाली पेट हल्दी और शहद से बने डिटॉक्सीफाइंग वॉटर का सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर पिएं हल्दी और शहद , मिलेंगे अनोखे फायदे

Benefits Of Turmeric And Honey Water: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके दिन की शुरुआत हेल्दी चीजों के सेवन से होती है, तो इससे आपको बीमारियां कम होंगी और शरीर फिट रहेगा। अनहेल्दी फूड्स खाने और शारीरिक से रूप से इनएक्टिव रहने की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इन्हें शरीर से बाहर निकालने के लिए लोग तमाम तरह के डिटॉक्सीफाइंग वॉटर का सेवन करते हैं। सुबह खाली पेट डिटॉक्सीफाइंग वॉटर का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। क्या आप जानते हैं कि रोजाना खाली पेट हल्दी और शहद से बने डिटॉक्सीफाइंग वॉटर का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में हल्दी और शहद मिलाकर पीने के फायदे और इसका सही तरीका।

खाली पेट गर्म पानी में हल्दी और शहद मिलाकर पीने के फायदे- Benefits Of Turmeric And Honey Water On Empty Stomach in Hindi

खाली पेट औषधीय गुणों से युक्त शहद और हल्दी का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी और शहद दोनों में ही कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर से कई समस्याओं को भी दूर करने में फायदा मिलता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। वहीं शहद भी एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इन दोनों का मिश्रण आयुर्वेद में औषधि जैसा माना जाता है। गर्म पानी में शहद और हल्दी बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से वजन कम करने से लेकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदा मिलता है।

Benefits Of Turmeric And Honey Water

इसे भी पढ़ें: सुबह उठ कर आप भी पीते हैं गर्म पानी? जान लें इसके गंभीर नुकसान

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "हल्दी और शहद वाला पानी पीने से शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और बीमारियों से बचाने के लिए संतुलित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।"  इसका सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

गर्म पानी के साथ शहद और हल्दी मिलाकर पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

1. शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले

शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सुबह खाली पेट हल्दी और शहद वाला पानी पीना चाहिए। गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से आपको फायदा मिलता है।

2. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियों से निजात पाने के लिए भी रोजाना गर्म पानी के साथ शहद और हल्दी पीना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसमें तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही तरीका

3. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी रोजाना खाली पेट गर्म पानी में हल्दी और शहद मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। 

4. हार्ट की बीमारियों में मददगार

हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना खाली पेट हल्दी और शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। हल्दी में मौजूद गुण हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

5. स्किन के लिए फायदेमंद

हल्दी और शहद दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे झुर्रियां, दाग-धब्बे और एक्ने आदि से छुटकारा पाने के लिए हल्दी और शहद का सेवन फायदेमंद होता है।

कैसे करें हल्दी और शहद वाले पानी का सेवन?

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसके अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चाय की तरह इसका सेवन करें। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, पाचन हो सकता है खराब

Disclaimer