
Side Effects Of Drinking Hot Water in Morning: वजन कम करने से लेकर हेल्दी रहने के लिए, आज के समय में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं। सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन आदि होने पर भी लोग गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं। वैसे तो गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए लोग रोजाना सुबह के समय गुनगुना पानी पीते हैं। अगर आप भी लंबे समय से गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के नुकसान।
खाली पेट गर्म पानी पीने के नुकसान- Side Effects Of Drinking Hot Water On Empty Stomach
शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इंसान के शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने और सभी अंगों को हेल्दी रखने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर कई गंभीर परेशानियां होती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं की बहुत ज्यादा पानी पीने से भी आपको कई परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे लोग जो रोजाना खाली पेट गर्म पानी पीते हैं, उन्हें भी कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें इसके फायदे नुकसान
खाली पेट गर्म पानी पीने की वजह से आपको इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है-
- खट्टी डकार, पित्त, एसिडिटी की समस्या में बहुत ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।
- खाना खाने के पहले और तुरंत बाद में गर्म पानी पीने से बचना चाहिए।
- बहुत ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से आपके पेट में दिक्कत हो सकती है।
- ज्यादा गर्म पानी पीने वाले लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है।
- इसकी वजह से आपकी नींद भी खराब हो सकती है।
नियमित रूप से गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपको पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी बहुत फायदा मिलता है। गर्म पानी पीने से आपको वजन कम करने और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में भी बहुत फायदा मिलता है। यूरिक एसिड की समस्या में भी गर्म या गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन करते समय कुछ सावधानियों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। यूरिक एसिड की परेशानी से निजात पाने के लिए खानपान में जरा सी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
खराब लिवर फंक्शन से हो सकती हैं कई समस्याएं, ये स्पेशल डिटॉक्स ड्रिंक पीने से लिवर रहेगा स्वस्थ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version