Doctor Verified

क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें इसके फायदे नुकसान

Drinking Hot Water Reduce Cholesterol Level: क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें गर्म पानी पीने के फायदे नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें इसके फायदे नुकसान

Drinking Hot Water Reduce Cholesterol Level: गर्म या गुनगुना पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इसकी अधिक मात्रा आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। आज के समय में खराब जीवनशैली, असंतुलित खानपान और बढ़ते तनाव की वजह से लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। संतुलित खानपान और अच्छी जीवनशैली अपनाकर आप शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि गर्म पानी पीने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? इसके फायदे और नुकसान।

क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?- Does Drinking Hot Water Help Reduce Cholesterol?

गर्म पानी पीने से आपको पाचन से लेकर शरीर में मौजूद कई गंभीर परेशानियों को दूर करने में फायदा मिलता है। दरअसल गर्म या गुनगुना पानी आपके पेट को साफ करने और पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करता है। ऐसे लोग जो कब्ज या अपच जैसी समस्या से परेशान हैं उनके लिए गर्म पानी रामबाण माना जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी गर्म पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिलीग्राम प्रति डीएल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से गर्म या गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है।

Drinking Hot Water Reduce Cholesterol Level

इसे भी पढ़ें: लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "गर्म पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्सीफाई होता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में आपके ब्लड वेसेल्स से लिपिड चिपक जाते हैं। बहुत ज्यादा अनहेल्दी फैट और बहुत ज्यादा ऑयली चीजों का सेवन करने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। इसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर भी प्रभावित होता है। गर्म पानी पीने से आपके ब्लड वेसेल्स में मौजूद इन लिपिड्स को कम करने में बहुत फायदा मिलता है। लंबे समय तक गुनगुना पानी पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलता है।"

गर्म पानी पीने के अन्य फायदे- Benefits Of Drinking Hot Water in Hindi

शरीर में मौजूद हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा गर्म पानी पीने से कई फायदे मिलते हैं। रोजाना गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

  • शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है
  • मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है
  • वजन कम करने में फायदेमंद
  • कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानी में फायदेमंद

गर्म या गुनगुने पानी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। रोजाना सुबह के समय में गर्म पानी पीने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे बहुत ज्यादा मात्रा में गर्म पानी का सेवन करने से आपके शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर आपको गर्म पानी पीने के अलावा डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com) 

Read Next

Cooking Mistakes: रोटी बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer