Doctor Verified

Cooking Mistakes: रोटी बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

रोटी बनाते समय आपको कुछ ऐसी गलतियों को करने से बचना चाहिए, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Cooking Mistakes: रोटी बनाते समय न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

Avoid These Mistakes While Making Roti in Hindi: खाना बनाते समय हम लोग कई तरह की गलतियां कर देते हैं। जिसकी वजह से स्वाद तो खराब होता है, इन गलतियों की वजह से सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी गलतियां अक्सर लोग अनजाने में कर देते हैं। कुछ लोग सब्जी, दाल या चावल रोटी बनाते हुए गलतियां कर देते हैं। तो कुछ रोटी पकाते समय गलतियां कर बैठते हैं, इनकी वजह से सेहत बिगड़ सकती है। आपको रोटियों के सभी पोषक तत्व आसानी से मिल जाए, इसके लिए इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोटी बनाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए-

रोटी बनाते समय न करें ये गलतियां - Avoid These Mistakes While Making Roti in Hindi

1. नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल करना

कई लोग रोटी बनाने के लिए नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल करते हैं। जबकि नॉन स्टिक तवा सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आपको बता दें कि नॉन स्टिक तवा पर बनी रोटियां खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको लोहे के तवे पर बनी रोटियों का ही सेवन करना चाहिए। लोहे के तवे पर बनी रोटियां सेहत के लिए काफी लाभकारी होती हैं।

2. रोटियों को एल्युमिनियम फॉयल में पैक करना

रोटियां बनते ही कई लोग एल्युमिनियम फॉयल पर लपेटकर रख देते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि इसमें रोटियां सुरक्षित रहती हैं, लेकिन आपको रोटियों को एल्युमिनियम फॉयल में पैक कभी नहीं करना चाहिए। एल्युमिनियम फॉयल में पैक की हुई रोटियां खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए खाएं गेहूं और चने के आटे की रोटी, शरीर को मिलेंगे अनोखे फायदे

roti mistakes

3. रोटी को आग पर सीधा पकाना

अगर आप भी रोटी को तवे में पकाने के बजाय, आग पर पकाते हैं, तो ऐसी गलती करना आज से ही बंद कर दें। आपको बता दें कि आग में मौजूद केमिकल रोटी के पोषक तत्वों को कम कर देते हैं। इसके साथ ही, आग में सीधे तौर पर पकाई गई रोटी खाने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे में आपको तवे पर ही रोटी पकाकर खानी चाहिए।

4. मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करना

आजकल कई लोग रोटी बनाने के लिए मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, मल्टीग्रेट आटे से बनी रोटियां सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। दरअसल, मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां खाने से कई लोगों को डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है। कई लोगों को अलग-अलग आटे से बनी रोटियों को पचाने में दिक्कत होती है। ऐसे में आप जिस आटे को आसानी से पचा सकते हैं, उसकी ही रोटी बनाकर खाएं। इससे रोटी में मौजूद पोषक तत्वों का भी अवशोषण सही तरीके से होगा।

इसे भी पढ़ें- गैस की आंच पर डायरेक्ट रोटी सेंक कर खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, जानें डॉक्टर की राय

5. आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बना देना

आटा गूंथने के बाद आपको 10-15 मिनट के लिए आटे के डो को ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। इससे रोटी मुलायम बनती है। दरअसल, आटे के डो को थोड़ी देर रखने से आटा फर्मेंट हो जाता है। इससे आटे में गुड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं और पाचन बेहतर रहता है। 

Read Next

ब्लड ग्रुप डाइट क्या है? जानें ब्लड ग्रुप के हिसाब से कैसे होनी चाहिए डाइट

Disclaimer