Sat Sep 12, 2026 | 02:48 AM IST

Expert

Homemade Multigrain Atta: घर पर कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और रेस‍िपी

Homemade Multigrain Flour Recipe: मल्‍टीग्रेन आटे को बाजार से खरीदने के बजाय घर पर भी तैयार कर सकते हैं। जानें आसान रेस‍िपी।

Homemade Multigrain Flour Recipe: आजकल ज्‍यादातर सभी लोग सेहत के प्रत‍ि जागरूक हो गए हैं। कोव‍िड के बाद, लोग खुद की सेहत पर ध्‍यान देने लगे हैं। कुछ लोग तो सालों पुरानी खराब आदतों को बदल रहे हैं। वहीं कुछ ने अपनी डाइट बदल दी है। हम बचपन से गेहूं के आटे से बनी रोटी खाते आए हैं। लेक‍िन उसमें मौजूद ग्‍लूटेन हमारी सेहत के ल‍िए क‍ितना नुकसानदायक है, इस बारे में अब ज्‍यादा सुनने को म‍िलता है। ज्‍यादा ग्‍लूटेन का सेवन करने से वजन बढ़ता है, शुगर लेवल बढ़ता है और आप बीमार‍ियों का श‍िकार हो जाते हैं। एक्‍सपर्ट्स ऐसा मानते हैं क‍ि गेहूं को अनाज के रूप में खाना खराब नहीं है, लेक‍िन केवल गेहूं को ही खाएंगे, तो सेहत खराब हो सकती है। इसल‍िए मल्‍टीग्रेन आटे का चलन बढ़ा। मल्‍टीग्रेन आटे में गेहूं के साथ-साथ अन्‍य अनाज को भी म‍िलाया जाता है। इसल‍िए यह गेहूं के आटे के मुकाबले हमारे शरीर के ल‍िए ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। बाजार में म‍िलने वाले मल्‍टीग्रेन आटे में प्र‍िजर्वेट‍िव्‍स म‍िलाए जाते हैं। आप चाहें, तो घर पर ही ताजा मल्‍टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे घर पर मल्‍टीग्रेन आटा बनाने का तरीका और फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।  

multigrain atta recipe

मल्टीग्रेन आटा खाने के फायदे- Benefits of Multigrain Flour in Hindi 

125 ग्राम मल्‍टीग्रेन आटे में करीब 345 कैलोरीज होती हैं। इस आटे में फैट की मात्रा करीब 18, सोड‍ियम की मात्रा 15 एमजी, आयरन की मात्रा 3 एमजी और प्रोटीन की मात्रा करीब 14 मौजूद होती है। जानें मल्‍टीग्रेन आटे के फायदे-  

  • मल्टीग्रेन आटे में मौजूद गेहूं में कैल्‍शि‍यम, व‍िटाम‍िन और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। चना दाल प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत है और मक्‍के में फाइबर पाया जाता है। सोयाबीन में पौष्टिक तत्व और फैट की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
  • मल्‍टीग्रेन आटे में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह आटा आसानी से पच जाता है। 
  • मेटाबॉल‍िज्‍म प्रक्र‍िया को बेहतर बनाने और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के ल‍िए मल्‍टीग्रेन आटा फायेदमंद माना जाता है।
  • मल्‍टीग्रेन आटे का सेवन करने से वजन घटाने में भी म‍दद म‍िलती है।  
  • मल्‍टीग्रेन आटे का सेवन करने से हाई बीपी, डायब‍िटीज, थायराइड जैसी बीमार‍ियों से बचाव में मदद म‍िलती है।   

इसे भी पढ़ें- Grains For Weight Loss: वजन घटाने के ल‍िए कौन से अनाज खाएं और कौन से नहीं? जानें एक्सपर्ट से

मल्टीग्रेन आटा बनाने का तरीका- Homemade Multigrain Flour Recipe 

सामग्री:

  • 2 क‍िलो गेहूं 
  • 100 ग्राम ओट्स
  • 100 ग्राम चना दाल
  • 100 ग्राम मक्‍का
  • 50 ग्राम रागी 
  • 50 ग्राम सोयाबीन 
  • 50 ग्राम बाजरा 

व‍िध‍ि:

  • ओट्स के अलावा सभी सामग्री जैसे- रागी, मक्‍का, बाजरा, सोयाबीन और चना दाल को धोकर साफ कर लें।
  • ओट्स के अलावा सभी सामग्र‍ियों को धूप में सुखाने के ल‍िए रख दें।
  • अब सभी अनाजों को कढ़ाई में डालकर हल्‍का भून लें। ध्‍यान रखें क‍ि ओट्स को नहीं भूनना है।  
  • अब सभी सामग्र‍ियों को म‍िक्‍सी में डालकर बारीक पीस लें। 
  • गेहूं के आटे में इन सभी चीजों को डालकर म‍िला लें।  
  • मल्‍टीग्रेन आटा तैयार है। इसे कंटेनर में भरकर रख लें। 
  • इस आटे से ब्रेड, रोटी, पूरी और अन्‍य चीजें बना सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगा सेक्स टाइमिंग  

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 02, 2023 10:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content