Doctor Verified

सेहतमंद रहने के लिए खाएं गेहूं और चने के आटे की रोटी, शरीर को मिलेंगे अनोखे फायदे

Wheat And Gram Flour Roti Benefits: चने और गेहूं के आटे को मिक्स करके बनी रोटी का सेवन करने से कई समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहतमंद रहने के लिए खाएं गेहूं और चने के आटे की रोटी, शरीर को मिलेंगे अनोखे फायदे


Wheat And Gram Flour Roti Benefits: रोटी या चपाती का सेवन लगभग हर व्यक्ति नियमित रूप से करता है। भारत में ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी का सेवन करते हैं। गेहूं की रोटी में मौजूद गुण शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गेहूं के आटे में कुछ चीजें मिला दी जाएं, तो इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। गेहूं के आटे में बराबर मात्रा में चने का आटा मिक्स करके बनी रोटी का सेवन करने से आपको मिलने वाले फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। नियमित रूप से चने और गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन शरीर को डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं गेहूं और चने के आटे से बनी रोटी का सेवन करने से फायदे।

गेहूं और चने के आटे की रोटी खाने के फायदे- Wheat And Gram Flour Roti Benefits in Hindi

चना और गेहूं दोनों ही अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने में फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। गेहूं के साथ इसे मिक्स करके खाने से आपकी रोटी कई गुना ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "चने और गेहूं के आटे को मिक्स करके बनी रोटी खाने से आपको डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करते से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।"

Wheat And Gram Flour Roti Benefits

इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए रोटी या चावल क्या है अधिक फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

गेहूं और चने के आटे की रोटी खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. वजन कम करने में फायदेमंद 

गेहूं और चने के आटे की रोटी खाने से आपको वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। दरअसल, चने में फाइबर की मात्रा होती है, इसका सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। यही नहीं चने और गेहूं की रोटी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। नियमित रूप से इसका सेवन वजन कम करने में मदद करता है।

2. डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए चने और गेहूं के आटे की मिक्स रोटी किसी औषधि से कम नहीं है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नियमित रूप से गेहूं और चने के आटे से बनी रोटी खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।

इसे भी पढ़ें: चने के आटे की रोटियां खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

3. प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा 

सिर्फ गेहूं के आटे से बनी रोटी खाने से आपको उतनी मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है। गेहूं के आटे में बराबर मात्रा में चने का आटा मिलाने से इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। रोजाना इसका सेवन करने से आपको प्रोटीन की ठीक मात्रा मिलती है।

4. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से कई परेशानियों का खतरा रहता है। गेहूं के आटे में चने का आटा मिक्स करके बनी रोटी खाने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

5. पाचन तंत्र के लिए उपयोगी

पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने और बीमारियों से बचने के लिए चने और गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी परेशानी में भी फायदा मिलता है।

चने और गेहूं के आटे से बनी रोटी कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन अगर आप किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

सुबह खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर पिएं हल्दी और शहद , मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version