सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 इंडियन फूड कॉम्बिनेशन, आप भी करें डाइट में शामिल

जब हम दो फूड्स को एक साथ मिलाते हैं, तो उनके पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। जानें कुछ ऐसे ही इंडियन फूड कॉम्बिनेशन।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 इंडियन फूड कॉम्बिनेशन, आप भी करें डाइट में शामिल


Healthy Food Combinations: भारतीय संस्कृति में खानपान का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है। देश में अलग-अलग जगहों का खानपान संस्कृति को दर्शाता है। जैसे कि राजस्थान की दाल-भाटी या गुजरात का ढोकला-फाफड़ा। इसी तरह कई जगह के फूड कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए खजाना माने जाते हैं। इन फूड कॉम्बिनेशन के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में जानें कुछ खास इंडियन फूड कॉम्बिनेशन के बारे में।

food combo

सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये इंडियन फूड कॉम्बिनेशन- Indian Food Combinations That Are Beneficial For Health

पोहा और नींबू- Poha and Lemon

पोहा महाराष्ट का फेमस फूड है, जिसे चावल से तैयार किया जाता है। जब इसमें नींबू मिलाया जाता है, तो यह एक बेहतर फूड कॉम्बिनेशन बनता है। नींबू मिलाने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही इससे शरीर को विटामिन-सी भी बढ़ता है। पोहा में आयरन पाया जाता है और जब यह फूड कॉम्बिनेशन बनता है, तो यह आसानी से पच जाता है। 

दही और नट्स- Curd and Nuts

दही को दूध से तैयार किया जाता है इसलिए इसमें प्रोटीन अधिक होता है। वहीं नट्स जैसे कि काजू, बादाम और अखरोट से शरीर को फैट्स और फाइबर मिल पाता है। यह कॉम्बिनेशन पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है, साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें- मसूर की दाल और रोटी ही नहीं ये 11 फूड कॉम्बीनेशन भी हैं रात का सबसे हेल्दी खाना, रोज खाएं और रहें तंदरुस्त

ग्रीन टी और लेमन जूस- Green Tea and Lemon

वेट लॉस से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक पाए जाते हैं। जब हम ग्रीन टी में नींबू मिलाते हैं, तो इससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट सोखने में मदद मिलती है। 

हल्दी और काली मिर्च- Turmeric and Black Pepper

जब हल्दी के साथ काली मिर्च का सेवन किया जाता है, तो इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है। दोनों में पाए जाने वाले आवश्यक तत्व शरीर के लिए पोषक तत्वों को सोखना आसान बनाते हैं। इस कॉम्बिनेशन के पोषक तत्व बढ़ाने के लिए आप इनमें घी भी मिला सकते हैं। 

दाल और चावल- Dal and Rice

यह कॉम्बिनेशन ज्यादातर सभी घर में बनता है। दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं चावल में अमीनो एसिड होता है। जब इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाता है तो यह पाचन तंत्र स्वस्थ बनाते हैं। इनके सेवन से शरीर को सभी पोषक तत्व मिल पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाते हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

मक्के की रोटी और गुड़- Makka and Jaggery

मक्के की रोटी और गुड़ एक बेहतरीन फूड कॉम्बिनेशन है। मक्के में फाइबर सहित कई पोषक तत्व होते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह शरीर का एनर्जी देने में मदद करता है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिल पाते हैं।

गट्टे की सब्जी और बाजरा रोटी- Gatte ki Sabji and Bajra Roti

यह कॉम्बिनेशन राजस्थान का प्रसिद्ध फूड कॉम्बिनेशन माना जाता है। इसमें बेसन और दही की सब्जी को बाजरा रोटी के साथ परोसा जाता है। इसमें सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो शरीर मे एनर्जी बनाए रखते हैं।

 

Read Next

क्या थायराइड में मूंगफली नहीं खानी चाहिए? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version