Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार माजूफल के क्या फायदे है? जानें डॉक्टर से

आयुर्वेद में माजूफल एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा होता है, जिसका सेवन शरीर से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार इसके क्या फायदे हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार माजूफल के क्या फायदे है? जानें डॉक्टर से


Majuphal Benefits in Hindi: माजूफल एक खास तरह की जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई औषधीय गुणों के कारण किया जाता है। माजूफल आमतौर पर एक खास तरह की औषधीय सामग्री है, जो आमतौर पर ओक वृक्ष पर पाई जाती है। यह किसी तरह का फल नहीं होता है, बल्कि एक प्रकार की गॉल होती है, जो पौधे पर एक कीड़े के कारण होती है। यह कीड़ा पौधे के टिशू को प्रभावित करता है, जिससे वहां एक कठोर सेल बन जाता है। यह आमतौर पर ग्रीस, एशिया और सीरिया जैसे क्षेत्रों में पाया जाता है और आयुर्वेद में इस औषधी का खास माहत्व है। तो आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं माजूफल खाने के क्या फायदे हैं?

आयुर्वेद में माजूफल के फायदे - Majuphal Health Benefits in Hindi

1. डायरिया में फायदेमंद

माजूफल का गुण कषाय रस और स्तम्भक प्रभाव वाला होता है, जो अतिसार यानी डायरिया ये पेचिश की समस्या में फायदेमंद होता है। जब आंतों में ज्यादा डिस्चार्ज होने लगे तो माजूफल पाउडर का सेवन करने से गट सिकुड़ने लगे तो माजूफल पाउडर का सेवन करने से आंतों को कंट्रोल किया जा सकता है। यह मल को बांधने का काम करता है और गट की सूजन को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: माजूफल और फिटकरी लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

2. दंतमंजन के रूप में

माजूफल का रूक्ष और कसैला गुण दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। इसका नियमित इस्तेमाल दांतों की सड़न, मसूड़ों की सूजन और खून बहने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। माजूफल से बना मंजन दांतों को मजबूत बनाता है और मुंह की बदबू को भी दूर करता है।

3. जख्मों पर बाहरी उपयोग

माजूफल में भरपूर मात्रा में टैनिक एसिड होता है, जिस कारण इसे बहुत प्रभावी औषधि मानी जाती है। यह घावों को जल्दी भरने, इंफेक्शन को रोकने, और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

4. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

गले में खराश, टॉन्सिल, मुंह के छाले या मसूड़ों की सूजन जैसी बीमारियों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में माजूफल का उपयोग बहुत ज्यादा प्रभावी होता है। इसके कसैले गुण के कारण यह गले की झिल्ली को सिकोड़ सकता है, जिससे सूजन और दर्द की समस्या से आराम मिलता है।

benefits-of-majuphal

5. महिला से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद

माजूफल का उपयोग श्वेतप्रदर (Leucorrhea), योनि की सूजन और ज्यादा डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता ह। इसका लेप या योनि धावन के रूप में उपयोग करने से इंफेक्शन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद होता है माजूफल, जानें इससे मिलने वाले 5 स्वास्थ्य लाभ और कुछ नुकसान

6. स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

माजूफल में एंटीसेप्टिक और कसैले गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। यह एक्ने, एक्जिमा और खुजली जैसी समस्याओं से राहत देता है।

7. बालों के लिए उपयोगी

माजूफल बालों की जड़ों को मजबूत करता है और रूसी या बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है। यह नेचुरल कंडीशनर की तरह भी काम करता है।

निष्कर्ष

माजूफल एक बहुत उपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है, जो न सिर्फ शरीर के अंदर से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होती है, बल्कि यह दांत, स्किन और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकती है। इसलिए, आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी औषधि का उपयोग हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

ज्यादा दूध पीने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer