Home remedies For Dysentery: पेचिश या आंव की समस्या आंतों का एक तरह का इंफेक्शन होता है, जिसमें लूज मोशन के साथ मल में खून आना और कई बार पेट दर्द जैसे लक्षण भी नजर आते है। कई लोगों को पेचिश की समस्या होने पर बुखार के साथ पेट में ऐंठन आदि की समस्या होती है। पेचिश का इलाज अगर समय रहते न किया जाएं, तो स्थिति काफी भयावह भी हो सकती है। ऐसे में ये समस्या होने पर तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। पेचिश होने पर मरीज के पेट में बार-बार मरोड़े भी उठती है। जिससे व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। पेचिश की समस्या 7 से 10 दिन में ठीक हो जाती है। पेचिश की समस्या होने पर दवाईयों से इतनी जल्दी आराम नहीं आता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करने से समस्या से जल्द राहत मिलती है और पेट को आराम भी मिलता है। आइए जानते हैं पेचिश की समस्या होने पर किन घरेलू उपायों को करना चाहिए।
छाछ
छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पेचिश होने पर कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में छाछ के सेवन से शरीर हाइड्रेट होगा और शरीर को पोषण भी मिलेगा। पेचिश से आराम के लिए छाछ में सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च को मिलाया जा सकता है।
पपीता
पपीता सेहत के लिए बहुत हेल्दी होता है। पेचिश की समस्या होने पर पपीता का सेवन मददगार साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीवायरल गुण और एंटीफंगल गुण पेट को हेल्दी रखने के साथ पेचिश को छीक करने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए पपीते को छीलकर कद्दूकस कर लें। उसके बाद इसे पानी में उबलने रखें। अब जब पानी उबल जाएं, तो गुनगुना होने पर इसे छानकर पिएं।
इसे भी पढ़ें- हरा बैंगन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल
नींबू
नींबू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट की समस्या में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेचिश को कम करते है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू को निचोड़ लें। अब इस पानी को पी लें। ऐसा करने से पेट दर्द में भी आराम मिलता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका सेहत की कई समस्याओं को दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिलाएं और इस पानी को पी लें। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट के बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।
ब्लैक टी
ब्लैक टी की मदद से भी पेचिश की समस्या को कम किया जा सकता है। ब्लैक टी का इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी को उबाल लें। अब इसमें चाय की पत्ती को डालकर कुछ देर के लिए रखें। गुनगुना होने पर छानकर इस चाय को पिएं। इसमें नींबू के रस को भी एड किया जा सकता है। ब्लैक टी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो पेचिश को दूर करने में मदद करते है।
पेचिश या आंव की में आराम के लिए इन घरेलू उपायों को किया जा सकता है। अगर समस्या बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit- Freepik