
चेहरे पर मुंहासे, डबल चिन, एक्स्ट्रा फैट, रिंकल्स जैसी समस्याओं ने निजात चाहिए तो अपनाएं फेस फिश पोज
क्या आप भी अपने चेहरे पर अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम के शिकार हैं? अगर हां तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं योगा का एक पोज जिसे फिश फेस पोज के नाम से जाना जाता है। इस पोज को करने से कई स्किन प्रॉब्लम दूर होती है। इससे चेहरे का अतिरिक्त फैट भी कम होता है और एजिंग की समस्या से भी निजात मिलता है। इस फेस योगा को करने से मांसपेशियों में खिंचावट आती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
कैसे करें फेस फिश पोज? (Method of face fish pose)
ये पोज बेहद आसान और असरदार है। इसको करने के लिए ऊपर और नीचे के दांतों के बीच गैप में दोनों गालों को अंदर की ओर खींचें। ऐसा करने पर आपका फेस मछलीनुमा बन जाएगा। इस पोज को बनाकर कुछ देर रुकें और फिर नॉर्मल फेस बना लें। इस पोज को 25 से 30 बार आपको दोहराना है।
1. फेस फिश पोज करें तो नहीं होंगे मुंहासे (Face fish pose helps to remove acne)
हम में से ज्यादातर लोगों को एक्ने की समस्या होती है। ये एक कॉमन समस्या है। अगर क्रीम या दवा से एक्ने नहीं जा रहे हैं तो आप फेस फिश पोज ट्राय करें। ये एक्ने की समस्या दूर करने में कारगर माना जाता है। इससे अंदर की त्वचा पर दबाव पड़ता है और कील-मुंहासे जैसी समस्या से निजात मिलता है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 घरेलू नुस्खे की मदद से अपनी डबल चिन की समस्या को करें दूर, जानें क्या है करने का तरीका
2. फेस फिश पोज से डबल चिन और फेस फैट कम होगा (Face fish pose helps to reduce face fat)
जिन लोगों के चेहरे पर फैट है या जिनकी डबल चिन है उन लोगों को फिश पोज से मदद मिलेगी। इससे चेहरे की चर्बी कम होती है, चेहरे की जॉ लाइन में शेप नजर आती है और डबल चिन की समस्या से भी राहत मिलती है।
3. फेस फिश पोज करने से झुर्रियां नहीं होंगी (Face fish pose helps to reduce wrinkles)
जब आप मछली पोज बनाते हैं तो चेहरे की नसों पर जोर पड़ता है जिससे झुर्रियां या रिंकल्स की समस्या दूर होती है। इस योगा को रोज करने से इससे बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं झलकता।
4. फेस फिश पोज करने से सूजन कम होती है (Face fish pose helps to reduce swelling on face)
फिश फेस से चेहरे की सूजन भी कम होती है। अगर थकान के कारण आपके चेहरे पर सूजन बढ़ रही है तो आप फिश फेस योग करें। इसे करने से मांसपेशियों को आराम मिलेगा और सूजन धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- झुर्रियां और दाग-धब्बे मिटाकर स्किन की चिकनाई और खूबसूरती बढ़ाता है नेरेली ऑयल, जानें इसके फायदे और प्रयोग
5. फेस फिश पोज से त्वचा टाइट होती है (Face fish pose helps to tight face skin)
इस फेस योगा को करने से स्किन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और चेहरे पर खिंचाव आता है। जिन लोगों की स्किन ढीली है उन्हें कसाव बनाने के लिए ये योगा करना चाहिए। फिश फेस पोज को करने से गाल, आंख, चिन, माथे और गले में कसाव आता है।
अच्छी स्किन के लिए केवल योग काफी नहीं (Tips for healthy face skin)
चेहरे की त्वचा नाजुक होती है इसके लिए केवल योग काफी नहीं है। आपको अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए और भी कुछ चीजों को फॉलो करना होगा जैसे त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए आपको ढेर सारा पानी पीना है। इससे त्वचा साफ और हेल्दी रहेगी। रोज कम से कम 30 मिनट वॉक करें। इससे चेहरे पर रंगत आएगी। मेकअप के बजाय होममेड स्किन प्रोडक्ट्स पर ध्यान दें आपको मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। फल और सब्जियां खाएं उसमें विटामिन सी होता है। तले हुए भोजन से बचें। 7 घंटे की नींद जरूर लें।
इन आसान योग को आप कभी भी कहीं भी कर सकते हैं, अपने चेहरे की सुंदरता के लिए इस योग को जरूर अपनाएं।
Read more on Skin Care in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।