Doctor Verified

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है सफेद मूसली और मखाना, जानें खाने का तरीका

पुरुषों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सेहत को सुधारने के लिए वे अपनी डाइट में मूसली और मखाना शामिल कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदे और खाने का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है सफेद मूसली और मखाना, जानें खाने का तरीका


भारत में सदियों से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो न सिर्फ महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि ये पुरुषों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आज के समय में पुरुषों में भी फर्टिलिटी से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ गई हैं, जिसे दूर करने और मर्दाना ताकत (Which food makes a man strong?) बढ़ाने में कई जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं। सफेद मूसली और मखाना भी उन्हीं में से एक है, जो पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करके उनके शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकता है। तो आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पुरुषों के लिए सफेद मूसली और मखाना खाने के क्या फायदे हैं?

पुरुषों के लिए सफेद मूसली और मखाना के फायदे - Benefits of White Musli And Makhana For Men in Hindi

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार सफेद मूसली शुक्रवर्धक और बल्य होता है, जबकि मखाना वीर्यवर्धक और ऊर्जावर्धक माना जाता है। इन दोनों में मौजूद गुण पुरुषों के संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं-

1. यौन शक्ति बढ़ाए

आयुर्वेद में सफेद मूसली और मखाना दोनों को ही पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। सफेद मूसली में शुक्र धातु यानी पुरुष प्रजनन टिशू को बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो शुक्राणुओं की क्वालिटी और संख्या को बढ़ाते हैं, जबकि मखाना वीर्य को गाढ़ा करने और हेल्दी रखने में मदद करता है। इन दोनों को एक साथ दूध में मिलाकर पीने से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और शीघ्रपतन में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए फायदेमंद है अश्वगंधा और शिलाजीत, जानें खाने का तरीका

2. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद

मखाना और सफेद मूसली दोनों ही पुरुषों के शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं। मखाने में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण शरीर को एनर्जी देते हैं, जबकि सफेद मुसली उनकी इम्यून सिस्टम को बढ़ाती है और कमजोरी दूर करती है। इन दोनों को एक साथ लेने से पुरुषों के शरीर में नेचुरल एनर्जी बढ़ती है और थकान कम होती है।

3. तनाव और नींद में सुधार

आयुर्वेद के अनुसार, मखाना और सफेद मूसली का एक साथ सेवन पुरुषों के दिमाग को शांत करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। सफेद मूसली में एडेप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो तनाव और डिप्रेशन को कम करते हैं। रात को सोने से पहले दूध में मखाना और मुसली मिलाकर पीने से आपको अच्छी नींद आती है और दिमागी थकान भी दूर होती है।

white-musli-and-makhana-for-men-inside

4. मांसपेशियों को आराम

जिम जाने या वर्कआउट करने वाले पुरुषों के लिए भी मखाना और मूसली का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। मखाना कम कैलोरी और हाई प्रोटीन से भरपूर होता है, जबकि मूसली शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। ऐसे में इन दोनों का मिश्रण नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करता है।

5. हार्मोन संतुलित रखता है

सफेद मूसली का सेवन पुरुषों के शरीर में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल कंट्रोल में रहता है, जबकि मखाना में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र में सुधार करता है। पुरुषों के शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली समस्याएं जैसे थकान, मूड स्विंग, यौन से जुड़ी कमजोरी आदि से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बीमारियां आपको छू तक नहीं पाएंगी, बस पूरी बरसात दूध में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

सफेद मूसली और मखाना कैसे खाएं?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सफेद मुसली और मखाने का सेवन आप रोजाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 3-4 ग्राम सफेद मूसली का चूर्ण और 1 चम्मच भुना हुआ मखाना डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर गुनगुने दूध का सेवन करें।

निष्कर्ष

सफेद मूसली और मखाना दोनों का मिश्रण पुरुषों के लिए एक नेचुरल टॉनिक के रूप में काम करता है। यह न सिर्फ पुरुषों में यौन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि पुरुषों के मानसिक, शारीरिक और हार्मोनल संतुलन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • नसों में ताकत लाने के लिए क्या करें?

    नसों की ताकत बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं। कॉम्प्लेक्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन आदि से भरपूर खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  • पुरुषों को पावर के लिए क्या खाना चाहिए?

    पुरुषों की ताकत को बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में हाई प्रोटीन से भरपूर फूड्स, जैसे बादाम, अखरोट, अंडे आदि चीजें शामिल कर सकते हैं, जो उनके शरीर में स्टेमिना बढ़ाने में मदद करता है और सेक्सुअल हेल्थ में भी सुधार करता है।
  • तुरंत ताकत के लिए क्या खाएं?

    शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स शामिल कर सकते हैं

 

 

 

Read Next

क्या शिलाजीत को घी के साथ ले सकते हैं? जानते हैं इस एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 01, 2025 14:46 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS