कभी-कभी छोटी-छोटी परेशानियां होने पर हमारे मन में भावनात्मक उथल-पुथल होती रहती है। इस उथल-पुथल को शांत करना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि अगर आप अपने भावनात्मक उथल-पुथल को कम नहीं करते हैं। तो आगे चलकर यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आज हम आपके इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे आपका मन शांत औक सुकून को पा सकेगा। व्यस्त जीवनशैली में कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसी परेशानियों से मन को अशांत करने के बजाय शांत करने की कोशिश करें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जिससे आप अपने मन को कर सकते हैं शांत
उत्तानासन योग से मन को करे शांत
मन को शांत करने के लिए आप नियमित रूप से उत्तानासन योग करें। यह योग आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
- उत्तानासन योग करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने दोनों पैरों को पास-पास रखें।
- इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर की ओर सीधा करें।
- अब धीरे-धीरे सामने की ओर झुकते हुए कमर को पूरी तरह छुकाएं।
- इस दौरान अपके दोनों हाथ पैरों के पंजों को छूने चाहिए।
- इस मुद्रा में 60 से 90 सेकंड रहें।
इसे भी पढ़ें - ये 3 योगासन आपके पेट और पैंक्रियाज को रखेंगे स्वस्थ, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा होगा कम
जानुशीर्षासन से मन के उथल-पुथल को करें कम
मन को शांत रखने के लिए जानुशीर्षासन योग भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस योग को करने की स्टेप टू स्टेप विधि-
- इस आसन को करने के लिए योगा मैट बिछा बैठ जाएं।
- अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करें।
- अब अपने दाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर के जांघ पर रखें।
- दोनों हाथों को ऊपर की ओर सीधा खड़ा करें।
- अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर झुकाएं।
- अब बाएं पैर के पंजें को पकड़ लें।
- इसके बाद अपने सिर को बाएं पैर के घुटने पर रख लें।
- इस क्रिया को करीब 5 से 10 बार करें।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में बढ़ सकती है हार्ट ब्लॉकेज की समस्या, इन आसन की मदद से ठीक करें अपनी परेशानी
बालासन या चाइल्ड पोज़
मस्तिष्क को शांत रखने में बालासन या चाइल्ड पोज़ काफी मददगार साबित हो सकता है।
- इस योग को करने के लिए योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- अब अपने सिर को धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकाते हुए जमीन पर रखें।
- इस दौरान आपके हाथ फर्श पर होने चाहिए।
- इस स्थिति में कम से कम 2 से 3 मिनट तक रहने का प्रयास करें।
Read More Articles on Yoga in Hindi