
खुद को स्वस्थ रखने के लिए रनिंग या दौड़ना व्यायाम का एक बेहतरीन विकल्प है जिसकी मदद से आप आसानी से फिट रह सकते हैं। हमारे सामने कई ऐसे अध्ययन सामने आए हैं जिसमें ये दिखाया गया है कि दौड़ना या रनिंग करने से दिल के स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है, शरीर की मजबूती बढ़ती है और शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। अक्सर आपने भी देखा होगा कि लोग सुबह के समय दौड़ने जाते हैं और घंटों दौड़ते रहते हैं। इस दौरान उनके शरीर से पोषण की कमी हो जाती है। जिसके बाद जरूरी है कि वो अपने शरीर की रिकवरी के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें जो उन्हें जल्द रिकवरी में आपकी मदद करें। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती कि रोजाना सुबह रनिंग के बाद किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने इस विषय पर बात की हेल्दीफाई सॉल्यूशन के संस्थापक, होलिस्टिक एवं क्लीनिकल आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शीनू संजीव से। जिन्होंने बताया कि लोगों को सुबह रनिंग के बाद किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसकी मदद से वो तेजी से अपनी रिकवरी कर सकते हैं।
रनिंग के बाद किन चीजों का करें सेवन (What To Consume After Running In Hindi)
1. चॉकलेट मिल्क
चॉकलेट मिल्क आपके पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, ये आपकी हड्डियों से लेकर दौड़ने के बाद हुई क्षति को वापस लाने का काम करता है। इसके साथ ही चॉकलेट मिल्क में भारी मात्रा में पोषण मौजूद होता है जिसकी मदद से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। रोजाना चॉकलेट मिल्क का सेवन करने से आप अपने और अपने बच्चे के शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी के स्तर को बढ़ा सकते हैं जो आपको ज्यादा कसरत और शारीरिक गतिविधियों के लिए एक्टिव रखता है। इसके लिए आप गाय के दूध के विकल्प को चुन सकते हैं, जिसकी मदद से आप एक बेहतर चॉकलेट मिल्क तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मजबूत पेट के लिए महिलाओं को करनी चाहिए ये एक्सरसाइज, लंबे समय तक रह सकेंगी फिट
2. ताजे फल और दही
दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है, ये आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ आपको पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने का काम करती है। दही का रोजाना सेवन करने से आप खुद को वर्कआउट के लिए हमेशा एक्टिव रख सकते हैं। आप रोजाना रनिंग के बाद दही और ताजे फलों का मेल अपना सकेत हैं। ये तरीका आपको पर्याप्त ऊर्जा के साथ खोई हुए पोषण को फिर से भरने का काम कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना दही और शहद को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें ताजे कटे हुए फलों को शामिल कर लें और अब आप इसका आसानी से सेवन कर सकते हैं।
3. तरबूज की सलाद
जब आप दौड़ने के लिए जाते हैं तो इस दौरान आप भारी मात्रा में पसीना बहाते हैं जिसके बाद जरूरी होता है कि आप अपने शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाएं। लेकिन कई लोग रोजाना दौड़ने के बाद सही मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं, इसके लिए आप तरबूज की सलाद का सेवन कर सकते हैं। जी हां, आप रोजाना दौड़ने के बाद तरबूज की सलाद का सेवन कर अपने शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा को बनाए रख सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज में भारी मात्रा में पानी होता है साथ ही इसमें अन्य पोषण होते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होते हैं। आप तरबूज की सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और नमक को भी शामिल कर सकते हैं।
4. नट बटर एंड बेरीज सैंडविच
नट बटर और बेरीज से बनी सैंडविच आपकी रिवकरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिसकी मदद से आप खुद को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। ये तो आप जानते हैं। पीनट बटर आपके स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा होता है ये तो आप सभी जानते हैं, ऐसे ही पीनट बटर से बनी सैंडविच दौड़ने के बाद हुए नुकसान को कम करने का काम करता है। इसको तैयार करने के लिए आप ब्रेड पर पीनट बटर अच्छी तरह से लगा लें। अब आप इस लेप के ऊपर बेरीज को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर डाल दें। आप रोजाना इस सैंडविच को अपना सकते हैं और खुद को दिनभर एक्टिव रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 60 की उम्र के बाद आप भी रहना चाहते हैं फिट, तो नियमित रूप से जरूर करें ये 4 एक्सरसाइज
5. दूध और बादाम से बना शेक
दूध और बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे विकल्प है जो आपको भारी मात्रा में पोषण प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। दूध और बादाम में भरपूर मात्रा में पोषण होता है जिसकी मदद से आप खुद को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे ही जब आप रनिंग के बाद बेहतरीन खाद्य पदार्थ का विकल्प तलाशते हैं तो आपके पास दूध और बादाम से बना शेक का विकल्प मौजूद है। आप इसके लिए गर्म दूध में बादाम के छोटे-छोटे हिस्सों को डाल दें और फिर आप अपने मुताबिक इसमें बेरीज को भी शामिल कर सकते हैं। अब आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।
Read More Articles on Exercise Fitness in Hindi