Doctor Verified

रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइये आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Can I drink cloves water before bed: पूजा-पाठ और व्यंजनों में लौंग हमेशा इस्तेमाल किया जाता है। व्यंजन में इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। लौंग की तासीर ठंडी होती है और इससे शरीर को ठंडक मिलती है। खांसी-जुकाम में इसका सेवन करने से आराम मिलता है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इनसे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसका सेवन चाय, गर्म पानी, सब्जी और काढ़ा बनाने के लिए किया जाता है। रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कुछ हेल्थ कंडीशन में इसका सेवन करना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की है। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।

01 - 2025-05-22T185736.346

रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने के फायदे- Health Benefits of Clove Water

पेट में जलन कम होती है- Reduce Stomach Irritation

अगर आपको पेट में जलन रहती है, तो आप सोने से पहले लौंग का पानी पी सकते हैं। लौंग की तासीर ठंडी होती है जिससे पेट की जलन कम होती है। पेट में एसिड बढ़ने के कारण जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में, अगर आप लौंग का पानी पीते हैं, तो इससे आपको पेट की जलन से राहत मिलती है।

एसिडिटी कम होती है- Reduce Acidity

कुछ लोगों को रात में एसिडिटी ज्यादा होती है। कई बार इसके कारण उनके लिए सोना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लौंग का पानी दवा का काम कर सकता है। लौंग का पानी पीने से पेट में एसिड शांत होता है। इससे एसिड रिफ्लेक्स से राहत मिलती है और एसिडिटी कम होती है। अगर आपको पेट में भारीपन भी रहता है, तो खाने के एक घंटे बाद लौंग का पानी जरूरी पिएं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए खाएं ये 4 चीजें, नहीं होगी ये दिक्कत

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट में जलन, दर्द या ब्लोटिंग होने लगती है। इसका कारण भारी चीजें खाना या खराब पाचन तंत्र भी हो सकता है। ऐसे में लौंग का पानी बहुत फायदेमंद होता है। लौंग का पानी पीने से पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को हमेशा ही पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

गले को आराम मिलता है- Help To Relax Throat

सोने से पहले लौंग का पानी पीने से गले को भी आराम मिलता है। अगर आपको गले में दर्द या गले में खराश रहती है, तो सोने से पहले लौंग का पानी जरूर पिएं। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये गुण गले में इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। लौंग की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसके सेवन से गले की खराश में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- क्या एसिडिटी बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा होता है? डॉक्टर से जानें

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

लौंग का पानी पीने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे खांसी-जुकाम और पाचन संबंधित समस्याएं कम होती हैं। अगर आप मौसम बदलते ही जल्दी बीमार हो जाते हैं, तो आप रोज लौंग का पानी पी सकते हैं।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, अधिकतर मामलों में रात में लौंग का पानी पीना अवॉइड ही करना चाहिए। लेकिन, कुछ हेल्थ कंडीशन में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आपको एसिडिटी, पेट दर्द, सीने में जलन, गले में खराश से राहत मिलती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • रात में लौंग का पानी पीने से क्या होता है?

    रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से एसिडिटी, पेट में दर्द, अपच, पेट में जलन और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। रोज इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है और बॉडी एक्टिव हो जाती है। 
  • लौंग से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं?

    लौंग के सेवन से गले की खराश से राहत मिलती है। इससे गले में दर्द और इंफेक्शन की समस्या ठीक होती है। इससे पाचन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। अगर आप रोज लौंग का पानी पीते हैं, तो इससे बॉडी में इंफेक्शन भी कम होता है। 
  • क्या रोज रात को लौंग का पानी पीना अच्छा है?

    रोज लौंग का पानी सिर्फ कुछ स्थितियों में पीना चाहिए। अगर आपको एसिडिटी या पेट में जलन होती है, तो आपको लौंग का पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आपको गले या सीने में जलन रहती है, तो आपके लिए रोज इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। 

 

 

 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार परवल खाने के क्या फायदे हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer